दबिश देकर लौट रही पुलिस की गाड़ी पेड़ से जा टकराई, दरोगा की मौत, 5 पुलिसकर्मी घायल

उत्‍तर प्रदेश के गोरखपुर में बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। पड़ोसी कुशीनगर जिले से दबिश देकर लौट रही पुलिस टीम की गाड़ी रास्‍ते में पेड़ से जा टकराई। घने कोहरे के बीच हुई इस दुर्घटना में एक दरोगा की मौत हो गई, जबकि महिला दरोगा समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। सभी को इलाज के अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद पुलिस महकमे में शोक फैल गया।

रामगढ़ताल थाने की एक टीम कुशीनगर के खड्डा इलाके में जालसाजी मामले में दबिश देने गई थी। वापसी में गोरखपुर के श्‍यामदेउरुवा इलाके में पुलिस वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। बताया जा रहा है कि चालक को झपकी आ गई थी।

एसएसआई और महिला दरोगा की हालत गंभीर

हादसे में वाहन का अगला हिस्‍सा बुरी तरह क्षतिग्रस्‍त हो गया। स्‍थानीय लोगों ने घायल पुलिसकर्मियों को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। इलाज के दौरान दरोगा संतोष कुमार का निधन हो गया। एसएसआई रमेश चंद्र कुशवाहा और महिला दरोगा गीता की हालत गंभीर है। मौके पर पुलिस के वरिष्‍ठ अधिकारी पहुंचे हैं। घायलों का इलाज जारी है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

सुबह 6.30 बजे हुआ हादसा

सीओ कैंट योगेंद्र सिंह का कहना है कि पुलिस टीम जालसाजी मामले में कार्रवाई कर लौट रही थी। इसी दौरान यह हादसा हो गया। सुबह करीब साढ़े छह बजे श्‍यामदेउरवा थाना क्षेत्र के कतरारी चौकी के पास चालक ने वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |     आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन का शिकंजा, 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी     |     डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग, इंस्टाग्राम वीडियो में मारपीट का आरोप; एसडीआरएफ समेत कई टीमें तलाश में जुटीं     |     प्रतापगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप: शिकायत के कई दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR, पीड़ित ने लगाया कार्रवाई में लापरवाही का आरोप     |     आयुष्मान योजना में बड़ा खेल, एक ही परिवार के सदस्यों को बार-बार भर्ती कर निकाले लाखों     |     मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज     |     डेढ़ महीने पहले लव मैरिज अब कत्ल: ‘दुल्हन’ की हत्या कर घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000