हैवानियत की हदे पार: दुष्कर्म के बाद बालक की हत्या कर पेट्रोल डालकर जलाया

अलीगढ़ के इगलास क्षेत्र में आठ माह पहले 11 वर्ष के बालक की दुष्कर्म (कुकर्म) के बाद हत्या में दोषी करार दिए गए मनोज उर्फ मोनी को ताउम्रकैद से दंडित किया गया है। साथ में 1.20 लाख रुपये अर्थदंड नियत किया गया है। यह निर्णय एडीजे विशेष पॉक्सो प्रथम अनिल कुमार तृतीय की अदालत ने सुनाया है। अभियोजन पक्ष के अनुसार घटना पिछले वर्ष 17 जून की दोपहर की है। गांव का 11 वर्ष का बालक अचानक दरवाजे पर खेलते समय गायब हो गया। काफी तलाशने पर जब बालक कहीं नहीं मिला तो 18 जून को बालक के पिता ने अनहोनी का अंदेशा जताते हुए अपहरण दर्ज कराया।

मामले में सक्रिय हुई पुलिस को 19 जून में उसी गांव के मनोज उर्फ मोनी पर शक हुआ। जब उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू हुई तो पहले वह पुलिस को टहलाने लगा। बाद में पुलिस सख्ती पर उसने स्वीकारा कि वह बच्चे को बाइक पर गांव के बाहर बाजरा के खेत में ले गया। जहां दुष्कर्म (कुकर्म) किया। इस पर बालक बेहोश हो गया। तो इस डर में उसने बच्चे की गले में एक पट्टी बांधकर गला घोंटकर हत्या कर दी कि कहीं बात खुलने पर वह पकड़ा न जाए।

बाद में गांव से फावड़ा, बोतल में पेट्रोल व नमक के दो पैकेट लेकर गया। जहां पड़ोसी गांव के प्रधान के खाली खेत में गड्ढा खोदकर शव उसमें रखकर पहले पेट्रोल डालकर जलाया। बाद में अधजला शव गलाने के मकसद से नमक डालकर गड्ढे में दबा दिया। इस खुलासे पर 20 जून की शाम पुलिस ने शव बरामद कर लिया। अगले दिन आरोपी को जेल भेजकर पोस्टमार्टम आदि की प्रक्रिया कराई गई। बाद में चार्जशीट दायर की। इसी मामले में सत्र परीक्षण में साक्ष्यों व गवाही के आधार पर दोषी मनोज उर्फ मोनी को दोषी करार देकर सजा सुनाई है।

यह सजा सुनाई

न्यायालय ने दोषी को अपहरण में सात वर्ष, हत्या में उम्रकैद, सबूत मिटाना में सात वर्ष व बालकों संग लैंगिक हमले में शेष प्राकृत जीवन तक के लिए सजा सुनाई है।

खुद खाई व बालक को खिलाई थी भांग 

पुलिस के समक्ष मनोज ने यह बयान दिया था कि वह जब बालक को अपने साथ लेकर गया तो उसने उसे बातों में लगाकर भांग खिला दी थी। खुद भी भांग खाई थी। चूंकि वह बालक के बड़े भाई का अच्छा दोस्त था। इसलिए बच्चे ने भांग खा ली। नशे में उसने बालक के साथ दुष्कर्म किया।

ये साक्ष्य बने सजा का आधार

इस मामले में पुलिस विवेचना में सामने आया कि बालक जब दरवाजे पर खेल रहा था। तब एक अन्य बालक ने देखा कि मनोज उसे पेड़ की ओट से साथ चलने के लिए इशारा कर रहा है। बाद में मनोज उसे बाइक पर बैठाकर ले जाता है। इसके कुछ देर बाद वह गांव से फावड़ा ले जाते देखा गया, मगर बालक गायब था। यह गवाही बालक द्वारा दी गई। बालक गायब होने पर वह खुद उसकी तलाश कराता है। पुलिस को गलत जानकारियां देता है। इधर, खुलासे के बाद पुलिस ने मौके से बालक की चप्पल, मनोज का अंगोछा, पेट्रोल की खाली बोतल, माचिस, नमक का पाउच आदि बरामद किए। अंगोछा व कपड़ों पर मनोज के खिलाफ वैज्ञानिक साक्ष्य मिले। वहीं, कुल दस गवाह पेश किए गए। इसके अलावा बालक के डीएनए नमूनों का बालक के माता-पिता से मिलान हुआ है।

अभियोजन ने मांगा था मृत्युदंड

इस मामले में पैरवी कर रहे अभियोजन अधिवक्ता एडीजीसी महेश सिंह, रघुवंश शर्मा ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए दोषी करार दिए गए मनोज के लिए मृत्युदंड की मांग की। मगर न्यायालय ने मामले में ताउम्रकैद से दंडित किया।

बचाव पक्ष करेगा हाईकोर्ट में अपील

इस मामले में बचाव पक्ष से पैरवी कर रहे अधिवक्ता ज्ञानेंद्र चौधरी ने न्यायालय में पक्ष न सुने जाने की बात कहते हुए कहा है कि तथ्यों को दरकिनार किया गया है। अब वे इस मामले में हाईकोर्ट में अपील करेंगे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000