सेल्फी से भड़का दूल्हा, स्टेज पर दुल्हन को लात मारी: ससुर को भी पीटा, घराती-बाराती भिड़े, कुर्सियां तोड़ीं

बाराबंकी में सेल्फी से परेशान दूल्हे ने स्टेज पर दुल्हन को लात मार दी। समझाने आए ससुर पर भी हाथ उठा दिया। धक्का देकर स्टेज से नीचे धकेल दिया। बवाल बढ़ता देख बाराती और घराती आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में हाथापाई होने लगी। जमकर कुर्सियां चलीं। सभी एक-दूसरे पर लात-घूसे बरसाने लगे।

बवाल में किसी का सिर फटा तो कई लोगों के चोट आई। इस दौरान दूल्हे की दीदी और जीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को किसी तरह शांत कराया। पूर्व प्रधान ने भी बीच-बचाव कराया।

दोनों पक्षों के समझौते में तय हुआ कि मारपीट से हुए नुकसान की भरपाई दूल्हा पक्ष करेगा। इसके बाद शादी की बाकी की रस्में पूरी की गईं। घटना शुक्रवार रात 1 बजे रामनगर थाना क्षेत्र के गणेशपुर कस्बे की है।

गणेशपुर के रहने वाले मूर्तिकार ने बेटी की शादी बहराइच निवासी लड़के से तय की थी। लड़का टाइल्स लगाने का काम करता है। 20 फरवरी की रात बारात पूरे धूमधाम और बैंड-बाजे के साथ पहुंची। द्वारपूजा और स्वागत की रस्में हंसी-खुशी के माहौल में पूरी हुईं। रिश्तेदार और गांव के लोग खुशी में शामिल थे।

एक तरफ जहां खाने की व्यवस्था चल रही थी। वहीं, दूसरी ओर जयमाल की तैयारी की जा रही थी। द्वारपूजा के बाद दूल्हा सेहरा बांधे स्टेज पर पहुंचा। कुछ देर बाद दुल्हन भी जयमाल के लिए पहुंची। स्टेज पर मौजूद लोग दूल्हे के साथ सेल्फी ले रहे थे।

दूल्हे ने कई बार मना किया, लेकिन लोग नहीं माने। इससे दूल्हा भड़क गया। उसने दुल्हन को लात मार दी। दुल्हन के पिता हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाते हुए वहां पहुंचे। दूल्हे ने उनके साथ भी धक्का-मुक्की की। तभी स्टेज के नीचे खड़े घराती-बाराती में भी कहासुनी होने लगी।

देखते-देखते झगड़ा इतना बढ़ गया कि लोग एक-दूसरे को कुर्सी और टेंट में लगे लोहे के पाइप से मारने लगे। वहां मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया। साथ ही घायल लोगों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया।

दुल्हन और पिता ने कहा- दूल्हे की हरकतों से बवाल हुआ दुल्हन ने बताया कि झगड़े की शुरुआत दूल्हे की हरकतों के बाद शुरू हुईं। जयमाल के दौरान दूल्हा नशे में था। उसने बिना किसी उकसावे के मारपीट शुरू कर दी। उसने पिता के साथ-साथ मेरी मां और भाई से भी मारपीट की।

वहीं, पिता ने कहा कि उन्होंने अपनी हैसियत से बढ़कर करीब 7 लाख रुपए शादी में खर्च किए थे। जब उन्होंने समझाने की कोशिश की तो दूल्हे ने उनके साथ भी हाथापाई शुरू कर दी।

दूल्हा बोला- स्टेज पर खड़े लोगों ने झगड़ा शुरू किया

दूल्हे ने बताया कि मैं स्टेज पर खड़ा था। लोग बकवास कर रहे थे। मैंने रोका तो झगड़ा करने लगे। वे लोग मुझ पर शराब पीने का आरोप लगा रहे थे, जबकि मैंने शराब नहीं पी थी। विवाद कैसे हुआ, ये हमें नहीं मालूम।

डेढ़ घंटे तक पंचायत के बाद हुआ समझौता

आसपास के लोगों ने नाम न छापने की शर्त बताया कि लड़की सिर्फ कक्षा पांच तक पढ़ी है। शादी पहले से तय थी। पिछले साल 25 नवंबर को रिश्ता पक्का किया गया था। बवाल रात 1 बजे हुआ। समझौते के बाद सुबह 4 बजे से शादी की रस्में शुरू हुईं।

पूर्व प्रधान दीपचंद शिल्पकार की मौजूदगी में करीब डेढ़ घंटे तक पंचायत चली। पंचायत में तय हुआ कि टूटी कुर्सियों का कुल नुकसान 5,000 रुपए का है। इसके बाद 2,500 रुपए लड़की पक्ष और 2,500 रुपए लड़के पक्ष की ओर से दिए गए। मारपीट में लड़की के मामा, चाचा और चचेरे भाई को चोटें आईं। वहीं, दूल्हे के बहनोई का सिर फट गया। बहन को भी चोट लग गई।

रामनगर थाने के SI रविंद्र कुमार सिंह ने बताया-

” गणेशपुर में शादी के दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद की सूचना रात करीब 2 बजे मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थिति का जायजा लेकर जांच-पड़ताल की। दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया। आपसी बातचीत के बाद दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000