एलयू में जर्जर बारादरी मामले में एक बार फिर गरमाया माहौल,नमाज के जवाब में पढ़ी गई हनुमान चालीसा

लखनऊ। सूबे की राजधानी लखनऊ के विश्वविद्यालय में जर्जर बारादरी मामले में एक बार फिर माहौल गरमा गया। जर्जर लाल बारादरी को बंद किए जाने के विरोध में एनएसयूआई,समाजवादी छात्र सभा और आइसा समेत संयुक्त छात्र मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर नमाज अदा कर इफ्तार किया। इस कदम का एबीवीपी ने कड़ा विरोध किया,जिससे परिसर का माहौल तनावपूर्ण हो गया।

एबीवीपी और राष्ट्रीय शिक्षार्थी दल के छात्रों ने लाल बारादरी के सामने हनुमान चालीसा और गंगाजल से शुद्धिकरण का प्रयास किया

मंगलवार को एबीवीपी और राष्ट्रीय शिक्षार्थी दल से जुड़े छात्रों ने लाल बारादरी के सामने हनुमान चालीसा पाठ और गंगाजल से शुद्धिकरण का प्रयास किया,इसे पुलिस ने रोक दिया।मुख्य कुलानुशासक प्रोफेसर राकेश द्विवेदी ने हस्तक्षेप कर स्थिति को संभाला।बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने भी एलयू परिसर में प्रवेश की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया।फिलहाल विश्वविद्यालय में भारी पुलिस बल तैनात है और माहौल संवेदनशील बना हुआ है।इससे पहले सोमवार देर रात पुलिस ने सड़क पर नमाज पढ़ने और शांति व्यवस्था प्रभावित करने के आरोप में 13 छात्रों के खिलाफ चालान किया। सभी को 24 फरवरी को पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) के समक्ष उपस्थित होने का नोटिस दिया गया है।

जानें क्या है पूरा मामला

लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर में ऐतिहासिक लाल बारादरी के लिए सोमवार को दिनभर तनावपूर्ण माहौल बना रहा। अलग-अलग छात्र संगठनों के विरोध-प्रदर्शनों से परिसर में हंगामे की स्थिति बनी रही, जिससे सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े छात्रों ने लाल बारादरी में कथित तोड़फोड़ और विश्वविद्यालय परिसर में सड़क पर नमाज और इफ्तारी किए जाने के मुद्दे पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने परिसर में मौजूद अवैध मजारों की जांच कर उन्हें ध्वस्त करने की मांग भी उठाई।दूसरी ओर एनएसयूआई,समाजवादी छात्र सभा और आईसा से जुड़े छात्र जर्जर घोषित लाल बारादरी का ताला खुलवाने की मांग पर अड़े रहे।

संयुक्त छात्र संगठनों के सैकड़ों कार्यकर्ता सुबह से ही लाल बारादरी के आसपास जुटे और नारेबाजी करते हुए प्रशासनिक भवन तक मार्च निकाला। दोपहर बाद छात्रों ने मुख्य द्वार के सामने धरना दिया, जिससे परिसर में तनाव बना रहा।स्थिति को देखते हुए प्रशासनिक भवन से लाल बारादरी तक भारी पुलिस बल तैनात किया गया। मुख्य कुलानुशासक प्रोफेसर राकेश द्विवेदी के नेतृत्व में प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने छात्रों से वार्ता कर माहौल शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन छात्र अपनी मांगों पर कायम रहे।

एबीवीपी छात्र नेता जतिन शुक्ला के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने प्रॉक्टर प्रोफेसर राकेश द्विवेदी को ज्ञापन सौंपकर जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।छात्र नेता आलोक मिश्रा, विवेक मिश्र और अनुराग सिंह तोमर ने विश्वविद्यालय परिसर को शैक्षणिक वातावरण बनाए रखने पर जोर दिया।

सुरक्षा कारणों से प्रवेश किया गया है प्रतिबंधित

विश्वविद्यालय प्रवक्ता प्रोफेसर मुकुल श्रीवास्तव ने बताया कि लाल बारादरी अत्यंत जर्जर अवस्था में है और सुरक्षा कारणों से प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है। भवन के बाहर चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं तथा भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण से जीर्णोद्धार को लेकर पत्राचार जारी है।उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्णय का किसी समुदाय से संबंध नहीं है।

छावनी में तब्दील एलयू

लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर में छावनी में तब्दील नजर आया।भारी पुलिस बल तैनात है।प्रशासनिक भवन से लेकर लाल बारादरी तक पुलिस की तैनाती और आवाजाही लगी रही।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000