महिला सिपाही कार में बेटे के साथ जिंदा जली:पति चिल्लाता रहा, लेकिन बचा नहीं पाया, डंपर से टक्कर के बाद आग लगी

यूपी के रामपुर में 23 साल की महिला सिपाही और उसके 2 साल के बेटे की कार में जलकर मौत हो गई। पति और देवर झुलस गए। महिला परिवार के साथ स्विफ्ट डिजायर कार से रामपुर से नैनीताल घूमने गई थी। लौटते वक्त कार की बेकाबू डंपर से टक्कर हो गई, जिससे कार में आग लग गई।

कार में आगे बैठे देवर और पति किसी तरह गेट खोलकर बाहर निकल गए। जबकि टक्कर के बाद गेट लॉक होने की वजह से महिला सिपाही बाहर नहीं निकल पाई। पति चीखता-चिल्लाता रहा, लेकिन वह उन्हें बचा नहीं पाया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।

पुलिस और फायर ब्रिगेड को बुलाकर आग बुझाई गई। कार से महिला सिपाही और उसके बेटे को निकाला गया। बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सिपाही ने अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया। पुलिस ने पति और देवर को हल्की-फुल्की चोटें लगी हैं। हादसा गंज थाना क्षेत्र में बुधवार रात करीब 11 बजे हुआ। हादसे के बाद डंपर चालक रुका नहीं, वह गाड़ी लेकर भाग गया।

नैनीताल घूमकर लौट रहा था परिवार

रामपुर के मिलक क्षेत्र के बेहटरा गांव में दान सिंह का परिवार रहता है। वह किराए पर गाड़ियां चलवाने का काम करते हैं। दान सिंह सिपाही पत्नी लता, 2 साल के बेटे लट्टू और ममेरे भाई रवि के साथ बुधवार सुबह 100 किमी दूर नैनीताल घूमने गए थे।

उसी दिन शाम को नैनीताल से लौट रहे थे। दान सिंह कार चला रहे थे। भाई रवि आगे की सीट पर था, जबकि पत्नी बेटे के साथ पीछे की सीट पर बैठी थी।

डंपर ने टक्कर मारी, टंकी फटने से लगी आग

बताया जा रहा कि रात 11 बजे काशीपुर के आंगा गांव के पास पहुंचे थे, तभी सामने से आए डंपर ने कार को साइड से टक्कर मार दी। टक्कर से कार की पेट्रोल टंकी फट गई, इससे आग लग गई। हादसा घर से करीब 26 किमी दूर हुआ। कार दान सिंह के होमगार्ड पिता इंगल सिंह के नाम पर रजिस्टर्ड है।

जलती कार में महिला सिपाही बेटे के साथ फंसी

टक्कर के तुरंत बाद कार में आग लग गई। दान सिंह और रवि किसी तरह गेट खोलकर बाहर निकल आए। डंपर ने पीछे के गेट पर टक्कर मारी थी, इसलिए गेट लॉक हो गए। महिला सिपाही अपने दो साल के बेटे के साथ कार में फंस गई। आग की लपटें देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।

जहां हादसा हुआ, उससे थोड़ी दूर पर पेट्रोल पंप है। लपटें देख कर्मचारी फायर एक्स्टिंग्युशर लेकर आग बुझाने के लिए दौड़े, तब तक पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंच गई थी। आनन-फानन में महिला सिपाही और उसके बेटे को बाहर निकाला। इसके बाद आग पर काबू पाया। इसमें 10-15 मिनट लगे। हादसे में कार बुरी तरह से जल गई। हादसे में जान गंवाने वाली लता श्रावस्ती जिले में तैनात थीं।

दान सिंह की पहली पत्नी की भी सड़क हादसे में हुई थी मौत

महिला सिपाही लता, दान सिंह की दूसरी पत्नी थी। परिजनों ने बताया कि दान सिंह की पहली पत्नी की भी 4 साल पहले सड़क हादसे में मौत हुई थी। दोनों बाइक से कहीं जा रहे थे। इसके बाद दान सिंह ने लता से दूसरी शादी की थी। हालांकि, 4 साल पहले हादसा कैसे हुआ था। इस बारे में ज्यादा डिटेल अभी नहीं मिल पाई है।

अस्पताल ले जाते वक्त सिपाही ने तोड़ा दम

घटना की जानकारी मिलते ही ASP अनुराग सिंह पहुंचे। पुलिस ने महिला सिपाही लता, उनके पति और देवर को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां लता की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बरेली रेफर कर दिया गया। अस्पताल ले जाते वक्त लता की भी मौत हो गई। हादसे के बाद काशीपुर के पास काफी देर तक जाम लगा रहा। पुलिस ने कार को साइड में हटवाकर जाम खुलवाया।

सामने से आ रहे डंपर ने ठोकर मारी

दान सिंह ने कहा- मैं नैनीताल से अपने घर वापस आ रहा था। मैं खुद कार चला रहा था। तभी सामने से आया डंपर साइड से मारते हुए मेरी कार में टकरा गया। इसके बाद आग लग गई। जैसे ही एक्सीडेंट हुआ, मैं कार से बाहर कूद गया। पत्नी सो रही थीं, जबकि बेटा जग रहा था। हादसे में दोनों जल गए। कहा- मैं बस यही चाहता हूं कि डंपर और आरोपी चालक गिरफ्तार हों और कड़ी कार्रवाई हो।

घायल देवर ने रोते हुए पूरी घटना बताई

घायल देवर रवि ने रोते हुए बताया- दो हफ्ते पहले ही नई कार खरीदी थी। दो दिन पहले मथुरा घूमकर आए थे। वहां से मंगलवार रात करीब 4 बजे घर लौटे और सो गए। बुधवार सुबह दान सिंह का फोन आया। उसने कहा कि नैनीताल चलना है। मैंने पहले मना कर दिया कि मैं गाड़ी नहीं चला सकता, लेकिन फिर भी मैं चला गया।

बुधवार सुबह 11 बजे दान सिंह के घर पहुंचा। मिलक से बिलासपुर तक दान सिंह ने गाड़ी चलाई और बिलासपुर से नैनीताल तक मैंने गाड़ी चलाई। पहाड़ पर पहुंचने के बाद गाड़ी फिर दान सिंह को दे दी। नैनीताल घूमने के बाद वहां से रामपुर की तरफ लौटते समय मेरी तबीयत खराब हो गई।

मैं कार में सो गया था, तभी अचानक जोर की आवाज आई। सामने से आ रहे डंपर ने कार के साइड में टक्कर मार दी, जिससे कार में आग लग गई। मैं और दान सिंह किसी तरह बाहर निकल गए, लेकिन दान सिंह की पत्नी और बेटा बुरी तरह झुलस गए। दोनों की मौत हो गई।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000