प्रतापगढ़ में मतांतरण का खेल: बंधक बना युवक को पढ़वाते थे कलमा , मौलवी समेत तीन फरार इनामी आरोपित गिरफ्तार

प्रतापगढ़। मध्य प्रदेश के युवक को झांसा देकर जनपद के डेरवा आकर बंधक बनाने, उसका मतांतरण कराने वाले आरोपितों पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। फरार चल रहे तीन इनामी आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक को पूर्व में ही जेल भेजा जा चुका है। अब अज्ञात आरोपितों की भी तलाश की जा रही है।

चंगुल से छूटकर पुलिस को युवक ने बताई थी व्यथा 

मध्य प्रदेश के सागर जिले के पथरिया निवासी संतोष शुक्ला को कुटिलिया जेठवारा निवासी बदरुल जमा ने अपने पास 10 साल तक बंधक रखा। उससे गुलामों की तरह मजदूरी कराते रहे। उसे घर नहीं जाने देते थे। बोलने पर पीटते भी थे व कलमा पढ़वाते थे। 22 फरवरी को किसी तरह संतोष उनकी पकड़ से निकल भागा और डेरवा चौकी में अपनी व्यथा बताई थी।

संतोष शुक्ला से शेर खान हो गया था

पीड़ित युवक संतोष शुक्ला ने पुलिस को बताया था कि वह बचपन से वह परिवार से अलग रह रहा था और करीब 10 वर्षों से आरोपितों के यहां फंसा था। उसे प्रताड़ित करने वाले बदरुल जमा, कल्लू, नईम, निजाम तथा पांच-छह अन्य लोगों ने उसका मतांतरण कर नाम बदलकर शेर खान रख दिया था। पुलिस संतोष की तहरीर पर आरोपितों पर केस दर्ज करके दबिश दे रही थी।

इनकी हुई गिरफ्तारी 

पुलिस ने सबसे पहले बदरुल को पकड़ा। इसके बाद मामले में फरार चल रहे तीन आरोपितों मौलवी निजामुद्दीन उर्फ निजाम, सफीउज्जमा उर्फ कल्लू, और नईमुद्दीन उर्फ नईम निवासी कुटिलिया पर एसपी दीपक भूकर ने 25-25 हजार का इनाम घोषित किया।

अज्ञात आरोपितों के शिनाख्त का प्रयास 

जेठवारा थाना प्रभारी विजयकांत सत्यार्थी, स्वाट प्रभारी अमित कुमार चौरसिया व सर्विलांस टीम ने संयुक्त दबिश देकर तीनों को डेरवा के तांत्रिक चौराहे से गुरुवार सुबह गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि अन्य नामजद व अज्ञात आरोपितों की शिनाख्त करने का प्रयास जारी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000