पिता की हत्या: प्रेमी ने रची साजिश, लाकर दीं नींद की गोलियां, दो बेटियों ने काटा गला

भोपा के गांव मोरना में किसान रामप्रसाद (55) की हत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस की जांच में सामने आया कि मृतक की नाबालिग बेटी ने नींद की गोलियां अपने प्रेमी से मंगाई थीं। प्रेमी ने ही वारदात की योजना बनाई। घटना वाले दिन व रात दोनों ने लगभग साढ़े पांच घंटे बात की थी। पुलिस ने आरोपी मेरठ के थाना दौराला के गांव पनवाड़ी निवासी रॉकी को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले दोनों बहनों को जेल भेजा जा चुका है।

पुलिस ने हत्या का खुलासा कर दोनों आरोपियों की निशानदेही पर दो चाकू व नींद की गोली व खाली रेपर भी बरामद किया था। आरोपी बहनों ने पुलिस को बताया था कि नींद की गोली एक परिचित युवक से मंगाई थी। पुलिस ने बताया कि नाबालिग आरोपी के मोबाइल की जांच की तो उसकी घटना वाले दिन व रात में एक मोबाइल नंबर पर साढ़े पांच घंटे बात करना सामने आया। इसी आधार पर पुलिस ने युवक का पता लगाया। बृहस्पतिवार को क्षेत्र के गांव कासमपुरा चौराहा से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया। उसने योजना बनाकर नींद की गोली लाकर दी थी। इसके बाद घटना की गई।

आरोपी ने दी ये जानकारी

पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी बहन मोरना में रहकर क्षेत्र के गांव भुआपुर में सीएचओ के पद पर काम करती थी। अकसर वह अपनी बहन के यहां आता जाता रहता था। इसी दौरान मोरना की रहने वाली किशोरी से उसकी मुलाकत हुई थी। उसने उसे बात करने के लिए मोबाइल दिलाया था। दोनों आपस में बात करते थे। प्रेमिका ने उससे बताया कि उसका पिता व भाई बाहर आने जाने आदि पर पाबंदी लगाते हैं।
इसके बाद उसने अपनी नाबालिग प्रेमिका व उसकी बड़ी बहन कोमल के साथ मिलकर उनके पिता रामप्रसाद की हत्या की योजना बनाई। आरोपी युवक ने बनाई योजना के अनुसार घटना से तीन-चार दिन पहले अपनी प्रेमिका को नींद की गोली के दो पत्ते लाकर दिए थे। खीर में नींद की गोलियों को मिला कर सभी परिजनों को खिलाई थी। परिजनों के अचेत होने पर दोनों बहनों ने पिता की दरांती से गला काटकर हत्या कर दी थी।

ये है मामला

23 फरवरी की सुबह मोरना गांव निवासी रामप्रसाद का शव घर के आंगन में पड़ा मिला था। परिजनों ने बदमाशों पर हत्या करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने जांच कर मृतक की दो बेटियों कोमल व उनकी नाबालिग बहन को पकड़ कर हत्या में प्रयुक्त दो चाकू व नींद की गोलियां व रेपर बरामद किए थे। दोनों बहनों ने घटना से पहले रात में खीर में नींद की गोलियां खिलाई थी। इसके बाद रात में घटना को अंजाम दिया था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000