9वीं की छात्रा से छेड़छाड़, सुसाइड कियाः अकेला पाकर घर में घुसा पड़ोसी, भाई के आते ही छत से कूद कर भागा

झांसी में छेड़छाड़ से आहत 9वीं कक्षा की छात्रा ने सुसाइड कर लिया। वह बुधवार को घर पर अकेली थी। तभी दोगुनी उम्र का पड़ोसी घर में घुस आया। कमरे की कुंडी बंद करके छात्रा से जबरदस्ती करने लगा।

तभी स्कूल से छात्रा का छोटा भाई घर पहुंच गया। उसने दरवाजा खोला तो आरोपी गंदी हरकत कर रहा था और छात्रा रो रही थी। भाई को देखते ही आरोपी छत से कूदकर भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

छात्रा ने बेइज्जती होने के डर से गुरुवार सुबह जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन सीएचसी ले गए। वहां से झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना मौंठ थाना क्षेत्र की है।

अब पूरा मामला विस्तार से…

मृतका की मौसी ने बताया- मैं और मेरी बड़ी बहन की शादी एक ही घर में हुई है। बड़ी बहन की 16 साल की एक बेटी और 8 साल के जुड़वा बेटी-बेटा है। जीजा ट्रक चलाते हैं। 23 फरवरी को बड़ी बहन भतीजे की शादी में अपने मायके गई थी। वह छोटी बेटी को भी साथ ले गई थी।

घर पर बड़ी बेटी और उसका छोटा भाई ही थे। मैं भी उसी घर में अपने बच्चों के साथ रहती हूं। बड़ी बेटी के पेपर हो चुके थे, इसलिए वह स्कूल नहीं जा रही थी। बुधवार दोपहर को मैं खेत पर चली गई। बच्चे स्कूल गए थे। बड़ी बेटी घर पर अकेली थी। तभी पड़ोस का वीरेंद्र उर्फ वीरू साहू घर में घुस आया।

घर की अंदर से कुंडी बंद करके बेटी से छेड़छाड़ करने लगा। इस दौरान छुट्टी होने पर बड़ी बेटी का भाई और मेरा बेटा घर पहुंचे। दोनों ने हाथ डालकर कुंडी खोली। अंदर देखा तो आरोपी वीरू बेटी के साथ जबरदस्ती कर रहा था और वह रो रही थी।

छत से कूदकर भागा आरोपी

मौसी ने आगे बताया- बच्चों ने घर की बाहर से कुंडी बंद कर दी। तब आरोपी वीरू छत से कूदकर भाग गया। उसने मुझे फोन किया और रोते हुए घटना बताई। तब मैं घर पहुंची। आरोपी रास्ते में मिला और हाथ-पैर जोड़कर गलती मानने लगा।

मैंने घर पहुंचकर डायल 112 पर फोन किया और पुलिस को बुलाया। पुलिस ने आरोपी को घर से पकड़ लिया और अपने साथ ले गई। मैंने घटना की जानकारी उसकी मां को दी। उनको गुरुवार को घर लौटना था। उसके पिता भी घर आ रहे थे।

बेइज्जती होने पर बेटी ने जहर खाया

मौसी ने आगे बताया- घटना के बाद से बेटी डिप्रेशन में थी। गुरुवार सुबह उठने के बाद से उसने घर का काम किया। पूरे गांव में घटना की चर्चा हो रही थी। ये बात जैसे ही बेटी तक पहुंची। बदनामी की वजह से उसने सल्फास की 2 गोली खा लीं।

तबीयत बिगड़ने पर बेटी ने खुद हम लोगों को जहर खाने की जानकारी दी। तब हम लोग उसे मोंठ सीएचसी ले गए, जहां से झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां डॉक्टरों ने बेटी को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर मां शादी छोड़कर झांसी पहुंची। उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

आरोपी का 10 दिन पहले हुआ था तलाक

मृतका के पड़ोस की चाची ने बताया- आरोपी वीरू साहू (32) की शादी 2 साल पहले हुई थी। शादी के बाद से ही पत्नी से मनमुटाव चल रहा था। इस वजह से पत्नी मायके में रह रही थी। लगभग 10 दिन पहले ही पंचायत में वीरू का तलाक हो गया था। आरोपी वीरू कार चलाता है।

मोंठ को अजय श्रोत्रीय ने बताया-

” परिजनों की तहरीर पर छेड़छाड़ का केस दर्ज किया गया था। अब छात्रा की मौत हो गई है। पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट और परिजनों के बयान लेकर केस में धाराएं बढ़ाई जाएंगी। आरोपी वीरेंद्र उर्फ वीरू को गिरफ्तार किया गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |     7 वीं के छात्र को गोली मारने वाला पूर्व MLC का भतीजा बाल सुधार-गृह गया:बोला- रिवॉल्वर चेक करते वक्त गोली चल गई, दोस्त के माथे पर लगी, वो मर गया     |     पत्नी पर अवैध संबंध का शक, फावड़े से हत्‍या कर पति पुलिस से बोला- ‘लाश घर में पड़ी है, आकर ले जाओ ‘     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000