उत्तरप्रदेशअपराधकानपुर नगर ‘शाम 7 बजे सब खत्म हो जाएगा’, 36 घंटे में कानपुर सेंट्रल को उड़ाने की दूसरी बार मिली धमकी By Pratibha Rajdar Last updated Feb 28, 2026 781 कानपुर सेंट्रल स्टेशन को शाम सात बजे बम से उड़ा दिया जाएगा… सब कुछ खत्म हो जाएगा। यह सूचना शुक्रवार की शाम कमिश्नरी पुलिस के कंट्रोल रूम पर आई। पुलिस, आरपीएफ, जीआरपी, बम निरोधक दस्ते, डॉग स्क्वॉड ने पूरे परिसर की जांच की।यात्रियों और आसपास के लोगों को किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तुओं को न छूने की सलाह दी गई। उनसे कहा गया की किसी पर भी शक हो तो उसकी तुरंत सूचना दी जाए। पुलिस ने कॉल करने वाले युवक को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ में उसने 24 फरवरी को मोबाइल चोरी होने की बात कही है। एक युवक को हिरासत में लिया। डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि सूचना मिलने बाद एलआईयू और खुफिया ने भी जायजा लिया है। प्लेटफार्म, फुट ओवरब्रिज, वेटिंग एरिया, यात्री विश्राम कक्ष, टिकट काउंटर की जांच की गई। एक युवक को हिरासत में लिया गया है। आरपीएफ उससे पूछताछ कर रही है। 781 Share