प्रयागराज के सभी स्नान घाटों को सुरक्षित बनाने एवं वहां सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के दृष्टिगत मंडल आयुक्त ने ली बैठक, परन्तु बैठक में नहीं दिखे अधीनस्थ

हर घाट पर राजस्व एवं पुलिस विभाग के एक-एक अधिकारी की जिम्मेदारी भी तय की जाएगी...
प्रयागराज के सभी 14 चिन्हित घाटों पर अनिवार्य रूप से सफाई, लाइट, साइनेज एवं बैरिकेडिंग के इंतजाम करने को कहा…

पक्के घाटों पर जिन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाती है उनके नाम, पदनाम एवं मोबाइल नंबर के साथ अन्य आवश्यक नंबर्स एवं शासन द्वारा जारी की गई एडवाइजरी लगाने को कहा, कच्चे घाटों पर कार्य कराने के लिए आने वाले खर्चे हेतु जिलाधिकारी को जिला पंचायत की तरफ से व्यवस्था सुनिश्चित कराने के दिए निर्देश…

 

प्रयागराज जनपद प्रयागराज के सभी स्नान घाटों को सुरक्षित बनाने एवं वहां सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के दृष्टिगत मंडल आयुक्त संजय गोयल ने आयुक्त कार्यालय स्थित गांधी सभागार में सभी संबंधित विभागों की आज बैठक ली जिसमें घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उन्होंने वर्तमान में प्रयागराज के सभी 14 स्नान घाटों पर क्या मूलभूत सुविधाएं दी गई हैं, उनके मेंटेनेंस हेतु कौन से विभाग जिम्मेदार हैं तथा सुरक्षा के दृष्टिकोण से क्या इंतजाम किए गए हैं उसकी जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को हर घाट पर अनिवार्य रूप से सफाई, लाइट, साइनेज एवं बैरिकेडिंग के इंतजाम करने को कहा। पक्के घाटों पर चेंजिंग रूम, टॉयलेट की व्यवस्था भी कराने को कहा। फ्लोटिंग जेट्टी के माध्यम से बैरिकेडिंग कराने का भी सुझाव दिया। पक्के घाटों पर जिन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाती है उनके नाम, पदनाम एवं मोबाइल नंबर के साथ अन्य आवश्यक नंबर्स एवं शासन द्वारा जारी की गई एडवाइजरी लगाने को कहा। कच्चे घाटों पर कार्य कराने के लिए आने वाले खर्चे हेतु जिलाधिकारी को जिला पंचायत की तरफ से व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। हर घाट पर राजस्व एवं पुलिस विभाग के एक-एक अधिकारी की जिम्मेदारी भी तय की जाएगी।

 

यह अवगत कराए जाने पर कि जनपद के 14 घाटों में से 7 पक्के एवं अन्य 7 कच्चे घाट हैं, उन्होंने सभी पक्के घाटों पर चेंजिंग रूम, टॉयलेट्स एवं नहाने योग्य गहराई दर्शाने हेतु बैरिकेडिंग कराने के निर्देश दिए। इसी क्रम में सिंचाई विभाग के अधिकारियों को बैरिकेडिंग कराने से पहले गहराई का आकलन भी कराने के निर्देश दिए ताकि श्रद्धालुओं को अधिक गहरे पानी में जाने से रोका जा सके। उन्होंने पक्के घाटों पर फ्लोटिंग जेट्टी के माध्यम से बैरिकेडिंग कराने का भी सुझाव दिए हैं।इसके अतिरिक्त सभी पक्के घाटों पर जिन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाती है उनके नाम, पदनाम एवं मोबाइल नंबर तथा अन्य आवश्यक नंबर्स एवं शासन द्वारा जारी की गई एडवाइजरी भी लगाने को कहा। अन्य सात कच्चे घाटों पर प्रतिदिन सफाई व्यवस्था, उचित लाइट, साइनेज एवं बाढ़ प्रखंड के माध्यम से गहरे पानी को दर्शाने हेतु बैरिकेडिंग कराने के निर्देश दिए गए हैं। इन कार्यों को कराने में आने वाले खर्चों हेतु मंडलायुक्त ने जिलाधिकारी को जिला पंचायत की तरफ से व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही हर घाट पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से राजस्व एवं पुलिस विभाग के एक-एक अधिकारी की जिम्मेदारी भी तय की जाएगी ताकि आपातकालीन स्थिति में वह उचित कार्रवाई कर उच्च स्तरीय अधिकारियों को अवगत करा सकें।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000