प्रतापगढ़ शहरी क्षेत्र में भूमाफियाओं का आतंक, किसी की भूमि को जबरन कब्जा कर लेना होता है, भूमाफियाओं का मकसद

जमीन की चाहत में चांदमारी में हो चुकी है, गैंगवार ! चांदमारी में अलग-अलग घटनाओं में तीन ब्यक्ति की पूर्व में जा चुकी है, जान…
जिला प्रशासन और पुलिस महकमें को नजरअंदाज करके भूमाफियाओं द्वारा किसी की भी भूमि चाहे वह खाली पड़ी हो अथवा उसमें बाउन्ड्रीवाल बनी हो। उसे भूमाफियाओं द्वारा अपनी आवश्यकतानुसार जेसीबी मशीन से जमींदोज करके उस पर अक्सर कब्जा कर लिया जाता है। भूमाफियाओं को इस बात का अनुभव होता है कि किस जमीन को वो आसानी से कब्जा कर सकते हैं ? इसी का उठाते हैं, फायदा।

चांदमारी क्षेत्र बना भूमाफियाओं की पहली पसंद, कागज में जमीन कम और मौके पर जमीन अधिक होने से भूमाफियाओं को प्लॉटिंग करने में मिलती है, सहूलियत

इन दिनों शहरी क्षेत्र प्रतापगढ़ में जनपद के बाहर से जमीन पर गुंडई और सरहंगई के दम पर जबरन कब्जा कराने आते हैं, बदमाश। जमीन कब्जाने में हिस्ट्रीशीटर भी हुए सक्रिय। वीरेंद्र प्रताप सिंह व इरफान अहमद ने कोतवाली नगर में शिकायत दर्ज कराई है कि सदर तहसील के दहिलामऊ उत्तरी क्षेत्र के चांदमारी इलाके में उनकी बैनामा शुदा भूमि गाटा संख्या- 143 पर प्रतापगढ़ सहित पट्टी और जौनपुर के अपराधी कल असलहों के बलबूते जेसीबी मशीन से उनकी बाउंड्रीवाल को तोड़कर जबरन कब्जा कर लिए हैं।

सिविल लाइंस पुलिस चौकी, दहिलामऊ उत्तरी क्षेत्र जो सई नदी के किनारे तक है, विस्तारित। इसी क्षेत्र को चांदमारी भी कहते हैं।

शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया है कि सदर तहसील के दहिलामऊ उत्तरी (चांदमारी) की गाटा संख्या-143 पर जबरन कब्जा करने का काम किया गया है, जबकि उक्त भूमि के मालिक वीरेंद्र सिंह व इरफान अहमद हैं। नगर कोतवाल से तहरीर देते हुए दोनों ने फरियाद किया है कि उनकी बैनामें की भूमि को भुमफियओं के चंगुल से सुरक्षित व संरक्षित किया जाये।

पट्टी थाना का हिस्ट्रीशीटर प्रतापगढ़ शहरी क्षेत्र में कर रहा जमीन कब्जाने का कार्य

पीड़ित पक्षों का कहना कि उनकी बैनामें की भूमि को गुंडई व सरहंगई के बल पर जबरन कब्जाने के पीछे रेनू सिंह पत्नी स्वर्गीय रुद्रेश प्रताप सिंह निवासिनी भुवालपुर किला, थाना कोतवाली देहात, जनपद प्रतापगढ़ व उनके सहयोगी धीरज शर्मा उर्फ़ संजू पुत्र शोभनाथ शर्मा निवासी- आमी सराय, थाना- पट्टी, जनपद- प्रतापगढ़ जो हिस्ट्रीशीटर है, जिसकी हिस्ट्रीशीट संख्या- 130 A है।

गैर जनपद के अपराधी भी जमीन के काम में देने लगे हैं, दखल 

हिस्ट्रीशीटर धीरज शर्मा उर्फ़ संजू के साथ संदीप सिंह पुत्र स्व राम सिंह निवासी- पूरे बासन, थाना- पट्टी, जनपद- प्रतापगढ़ व राणा सिंह पुत्र चंद्रभान सिंह निवासी- डालूपुर, थाना- सुजानगंज, जनपद जौनपुर एवं उनके साथ में 8 से 10 लोग अज्ञात जो असलहा लिए थे और जबरन गुंडई के बल पर उनकी जमीन को जेसीबी मशीन से बाउंड्रीवाल को तोड़कर जबरन कब्जा कर लिए हैं।

कौन है, रेनू सिंह और भूमाफियाओं से क्या है, कनेक्शन 

भुवालपुर किला की रहने वाली रेनू सिंह की भूमि गाटा संख्या- 159 है और पीड़ित पक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह और इरफान अहमद की भूमि बगल है, जिसकी गाटा संख्या- 143 है। हलांकि मौके पर रेनू सिंह नहीं आती और अपने इन्हीं गुंडों और अपराधियों के बल पर वह पीड़ित पक्ष की बैनामें की भूमि जबरन कब्ज़ा कर लेना चाहती हैं, जबकि रेनू सिंह की भूमि का जितना रकबा है, वह उस पर पूरी तरह काबिज हैं। फिर भी दूसरे की जमीन पर जबरन कब्ज़ा कर लेना का मजा ही अलग होता है।

समय रहते पुलिस प्रशासन चांदमारी में अवैध प्लाटिंग के कार्य पर अंकुश न लगाया और भूमाफियाओं पर नकेल न कसा तो फिर हो सकती है, गैंगवार…

कोतवाली नगर के किशुनदासपुर निवासी इरफान अहमद और वीरेंद्र प्रताप सिंह औद्योगिक क्षेत्र भदोही के रहने वाले हैं। दोनों ने आरोप लगाया है कि कल जब उनकी बैनामें की भूमि पर अपराधियों द्वारा जबरन जेसीबी मशीन लगाकर कब्जा किया जा रहा था तो वह दोनों मौके पर पहुंचे थे और जबरन कब्जा की वजह पूंछी तो दबंगों की बातें गुंडई वाली रही। पीड़ित पक्ष उनकी धमकियों से डर गया और वहाँ से लौट आना बेहतर समझा।
गैंगवार तक हो चुकी घटनाओं के बाद भी पुलिस प्रशासन नहीं लेता सबक 
आरोपों की बातों पर यकीन करें तो दबंगों ने कहा कि यहाँ से भाग जाओ और फिर यहाँ दिखाई न देना, नहीं तो इसी जेसीबी मशीन से खोदकर गाड़ दिए जाओगे। यही नहीं चांदमारी की पुरानी घटनाओं को याद करने की बात भी कही। पीड़ित पक्ष द्वारा कोतवाली नगर में कल शाम को ही तहरीर दे दी गई थी, जांच के लिए नगर कोतवाल सुभाष यादव ने अपने चौकी इंचार्ज सिविल लाइन को आदेशित किया है। साथ ही मौके पर शांति ब्यवस्था बनाये रखने का निर्देश भी दिया है। खबर लिखे जाने तक मुकदमा पंजीकृत नहीं हो सका है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000