प्रतापगढ़ में ननिहाल में शोभायात्रा से लौटते समय: पिकअप की टक्कर से घायल युवक की मौत

प्रतापगढ़ के जामताली-बीरापुर रोड पर एक सड़क हादसे में 20 वर्षीय आर्यन सिंह की मौत हो गई। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के सदहा गांव निवासी आर्यन अपने मामा के घर जामताली आया था। पिकअप की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए आर्यन का प्रयागराज के एसआरएन मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था, जहां देर रात उसने दम तोड़ दिया।

आर्यन सिंह शनिवार को रानीगंज थाना क्षेत्र के जामताली डड़वा गुलाब सिंह स्थित अपने मामा के घर गए थे। वह नवनिर्मित नर्वदेश्वर नाथ मंदिर के शिवलिंग स्थापना प्राण प्रतिष्ठा एवं शोभा यात्रा में शामिल हुए थे। उन्होंने विधिवत भोलेनाथ का दर्शन-पूजन भी किया था।

शनिवार शाम को आर्यन अपने मामा के गांव के शिवम सिंह के साथ जामताली बाजार गए थे। वापसी में, जब वे बाइक पर जामताली-बीरापुर रोड पर जामताली पंडितान गांव के गेट के पास पहुंचे, तो सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार पिकअप डाला ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

इस हादसे में शिवम सिंह का पैर टूट गया और उन्हें गंभीर चोटें आईं, जबकि आर्यन सिंह के सिर और शरीर पर भी गंभीर घाव लगे। सूचना मिलने पर जामताली चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और पिकअप को कब्जे में ले लिया। गंभीर हालत में आर्यन को पहले प्रतापगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे एसआरएन मेडिकल कॉलेज प्रयागराज रेफर कर दिया गया।

परिजन आर्यन को लेकर प्रयागराज पहुंचे, जहां देर रात डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई इस मौत की खबर से जामताली डड़वा और सदहा गांव में कोहराम मच गया। आर्यन सिंह अपने दो भाई और एक बहन में सबसे बड़ा और होनहार था। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। जामताली चौकी इंचार्ज केपी सिंह ने बताया कि पिकअप डाला को कब्जे में ले लिया गया है। परिजन तहरीर देते हैं तो मुकदमा दर्ज का विधिक कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000