कारोबारी की पत्नी को नौकरानी ने मार डाला:चूड़ी के टुकड़े से खुला हत्या का राज

महोबा में कारोबारी की पत्नी की हत्या, घर की नौकरानी और उसके बेटे ने की थी। घटनास्थल पर मिले चूड़ी के टुकड़े से पुलिस आरोपियों तक पहुंच सकी। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए नौकरानी और उसके बेटे को अरेस्ट कर लिया है।

शहर के खोया मंडी क्षेत्र में यह हत्या 25 फरवरी को की गई थी। गिरफ्तारी के बाद नौकरानी ने पुलिस को बताया- मालकिन छोटी-छोटी बातों पर उसे डांटती थी, बेइज्जती करती थी इसलिए मार डाला।

जानिए पूरा मामला…

किराना व्यापारी संतोष पुरवार अपनी पत्नी किरन के साथ खोया मंडी इलाके में रहते थे। उनकी एक बेटी आकांक्षा पुरवार हैं। जिसकी शादी हो चुकी है और वह अपने ससुराल में रहती हैं। संतोष की पत्नी किरन पैरालसिस अटैक आ चुका था इसलिए वह घर के कामकाज के लिए एक हेल्पर आशा रैकवार (40) को रखे थे।

रोज की भांति 25 फरवरी को संतोष सुबह-सवेरे अपनी दुकान पर चले गए। घर पर उनकी पत्नी किरन और नौकरानी आशा ही थे। रात को दुकान बढ़ाने के बाद जब वह घर लौटे तो दरवाजा खुला हुआ था।

अंदर कमरे में गए तो किरन बेड पर मृत पड़ी थीं। कान से कुंडल नोचा गया था। ऐसा लग रहा था कि लूटने के बाद हत्या की गई है। कारोबारी ने पुलिस को फोन किया। पुलिस को भी शुरूआती जांच में लूट की घटना ही लग रही थी।

लेकिन फॉरेंसिक टीम को जांच के दौरान एक टुकड़ा मिला। पुलिस ने चूड़ी के टुकड़े को केंद्र में रखकर जांच की दिशा बदली और हत्या के एंगल से भी पड़ताल शुरू कर दी।

चूड़ी के टुकड़ों को मिलाया, नौकरी से पूछताछ की

पुलिस ने शक के आधार पर घर की नौकरानी को पूछताछ के लिए बुलाया। पुलिस को महिला के हाथ की एक चूड़ी टूटी दिखी। पुलिस ने बरामद चूड़ी के टुकड़े से उसकी चूड़ी का मैच कराया। टुकड़ा मैच हो गया तो पुलिस का शक और गहरा गया।

इसके बाद नौकरानी को हिरासत में ले लिया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने जुर्म कबूल लिया और पूरी कहानी सुना दी। पुलिस के अनुसार, आशा ने बताया कि वह किरन के घर में पिछले 8 साल से नौकरी कर रही थी।

उनकी देखभाल करती थी। घर के सारे काम करती थी। लेकिन किरन उससे कभी भी खुश नहीं रहती थी। छोटी-छोटी गलतियों पर उसे डांटती-गालियां देती थीं। उसकी बेइज्जती करती थी।

बेटे के साथ मिलकर मालकिन को मारा

तंग आकर उसने मालकिन की हत्या का प्लान बनाया। पुलिस के अनुसार, नौकरानी ने अपने बेटे सोनू (27) को इस साजिश में शामिल किया। 25 फरवरी को जब संतोष दुकान चले गए तो उसने बेटे को बुलाया। किरन की तकिया से मुंह दबाकर हत्या कर दी।

फिर हत्या को लूट दिखाने के लिए घर में रखे गहने और किरन की कान के झुमके चुरा लिए। एसपी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि अपमान और रोज-रोज की डांट से नाराज नौकरानी आशा ने अपनी मालकिन किरन की तकिया से मुंह दबाकर हत्या की थी। इस जुर्म में उसका बेटा सोनू भी शामिल है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000