उत्तरप्रदेशअपराधप्रतापगढ़ प्रतापगढ़ में गुटखा विवाद पर युवक की पिटाई: दबंगों ने 20 सेकेंड में लात-घूंसों और डंडों से पीटा By Pratibha Rajdar Last updated Mar 4, 2026 608 प्रतापगढ़ शहर के सदर मोड़ पर मंगलवार शाम गुटखा खरीदने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की पिटाई की गई। दबंगों ने करीब 20 सेकंड के भीतर युवक को बांस के डंडे और लात-घूंसों से पीटा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। जानकारी के अनुसार, सदर बाजार मोहल्ले का एक युवक शाम को चौराहे के पास पान की दुकान पर खड़ा था। तभी बाइक से दो युवक वहां गुटखा लेने पहुंचे। किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी शुरू हुई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। आरोप है कि दोनों हमलावरों ने युवक को जमीन पर गिराकर पहले बांस के डंडे से कई वार किए और फिर लातों से उसकी पिटाई की। स्थानीय लोगों ने तत्काल डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर वहां से भाग चुके थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने आरोप लगाया कि हमलावर पुलिस के सामने से ही निकल गए, लेकिन उन्हें पकड़ने का कोई प्रयास नहीं किया गया, जिससे लोगों में नाराजगी देखी गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। मकंद्रूगंज चौकी प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि पुलिस को मामले की जानकारी मिल गई है। मारपीट करने वाले आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने कहा कि वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 608 Share