ईरान-इजराइल वाॅर: यूपी के इन जिलों के लोग खाड़ी देशों में फंसे, मिडिल ईस्ट में तबाही से दहशत में परिवार

लखनऊ। ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच छिड़ी भीषण जंग ने उत्तर प्रदेश के कई परिवारों की रातों की नींद उड़ा दी है। चंदौली से लेकर झांसी और अंबेडकरनगर तक के सैकड़ों लोग खाड़ी देशों में फंसे हुए हैं। परिजनों ने अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपनों की सुरक्षित वतन वापसी के लिए गुहार लगाई है।

चंदौली, अंबेडकरनगर, झांसी, बाराबंकी, अलीगढ़, सिद्धार्थनगर, अमेठी, उन्नाव और बांदा जिलों के सैकड़ों नागरिक विदेश में फंस गए हैं। ये लोग रोजी-रोटी, पढ़ाई, बिजनेस ट्रिप और प्री-वेडिंग शूट के लिए ईरान, इजरायल, दुबई, बहरीन और कुवैत जैसे देशों में गए थे। युद्ध शुरू होने और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द होने के कारण ये सभी वहीं फंसे रह गए हैं।

इनके परिजन वीडियो कॉल के जरिए संपर्क साधने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन कई इलाकों में इंटरनेट बंद होने के कारण संपर्क टूट गया है। पीड़ित परिवारों ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से तत्काल हस्तक्षेप कर सभी भारतीयों को सुरक्षित निकालने की अपील की है।

चंदौली जिले के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के रहने वाले प्रिंस जैन की अप्रैल में शादी है। प्रिंस अपनी मंगेतर, छोटे भाई और मंगेतर के भाई-भाभी के साथ प्री-वेडिंग शूट के लिए दुबई गए थे। प्रिंस को 2 मार्च को वापस लौटना था, लेकिन युद्ध के हालात और फ्लाइट्स रद्द होने से वे बुर्ज खलीफा के पास एक होटल में फंस गए हैं। प्रिंस के पिता अजय जैन काफी चिंतित हैं और सरकार से बच्चों की सलामती की मांग कर रहे हैं।

अंबेडकरनगर जिले के अब्दुल्लापुर मोहल्ले के एतबार हुसैन के परिवार के पांच सदस्य ईरान में फंसे हैं। इंटरनेट बंद होने से उनसे बात नहीं हो पा रही है। एतबार हुसैन फफक कर रो पड़ते हैं। वहीं झांसी जिले के नकी असगरी पिछले 10 साल से ईरान में मौलवी की शिक्षा ले रहे हैं। असगरी अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ ईरान में हैं। पिछले कई दिनों से असगरी से संपर्क न होने से उनका परिवार अनहोनी की आशंका से डरा हुआ है।

बाराबंकी जिले के लगभग तीन दर्जन से अधिक लोग ईरान के कुम शहर और अन्य इलाकों में फंसे हैं। इसमें बड़ी संख्या उन लोगों की है जो दीनी तालीम हासिल करने या जियारत के लिए वहां गए थे। आलमपुर और जैदपुर थाना क्षेत्र के कई परिवारों का संपर्क अपनों से टूट चुका है। मौलाना जौहर अब्बास और मौलाना जफर अब्बास जैसे कई स्कॉलर्स के परिजन अपनों की सलामती के लिए दिन-रात दुआएं मांग रहे हैं।

सिद्धार्थनगर जिले के शिवा सिंह इजराइल में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत हैं। शिवा ने वीडियो भेजकर बताया कि सायरन बजते ही उन्हें बंकरों में भागना पड़ता है। बीते दिनों उनके पास 300 मिसाइलें गिरीं। हालांकि इजराइल में मौजूद शिवा वहां के डिफेंस सिस्टम से संतुष्ट हैं, लेकिन घरवाले उनकी वापसी चाहते हैं। वहीं अलीगढ़ के सलमान शाहिद की बहन यूएई में रहती हैं, जिनके घर के पास हाल ही में मिसाइल गिरने से परिवार दहशत में है।

अमेठी जिले के भनौली गांव के आधा दर्जन बच्चे ईरान में रहकर रिसर्च और पढ़ाई कर रहे हैं, इनसे परिजनों का संपर्क टूट गया है। वहीं बांदा जिले के सुदर्शन होटल मैनेजमेंट की इंटर्नशिप के लिए बहरीन गए थे। सुदर्शन की मां प्रियंका ने बताया कि बेटा डरा हुआ है और मिसाइल हमलों से घबरा जाता है। बांदा और अमेठी के परिवारों ने जिला प्रशासन को पूरी डिटेल भेजकर भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई है।

उन्नाव जिले के रहने वाले राजकुमार,उनके दामाद और साले दुबई में फंसे हैं। उनकी कंपनी ने उन्हें घरों में रहने और एंबेसी के संपर्क में रहने का अलर्ट जारी किया है। परिजनों के अनुसार दुबई एयरपोर्ट पर भारी भीड़ है और लोगों के निकलने की कोई व्यवस्था नहीं है। कुवैत में भी यूपी के कई परिवारों के बच्चे फंसे हुए हैं, जो युद्ध की इस विभीषिका के बीच किसी तरह वतन वापसी का रास्ता तलाश रहे हैं।

बरेली के शहर काजी मौलाना अमजद रजा खान ईरान जंग के कारण खाड़ी देश में फंसे हुए हैं। अहमद 23 फरवरी को इबादत के लिए मक्का शरीफ गए थे, उनके साथ उनके बच्चे और अन्य रिश्तेदार भी मौजूद हैं। इंटरनेशनल फ्लाइट्स रद्द होने से उनकी 4 तारीख की वापसी पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं, उनके परिजनों और मुरीदों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

सभी पीड़ित परिजनों की केवल एक ही मांग है कि भारत सरकार युद्ध रोकने का प्रयास करे या कम से कम भारतीयों के लिए एक सुरक्षित कॉरिडोर बनाकर उन्हें वापस लाए। खाड़ी देशों में रहने वाले करोड़ों भारतीयों की सुरक्षा अब एक बड़ी चिंता बन गई है। इंटरनेट की पाबंदी और मिसाइल हमलों के बीच फंसे इन लोगों के लिए अगले कुछ दिन बेहद महत्वपूर्ण होने वाले हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000