उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़ प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू By Pratibha Rajdar Last updated Mar 6, 2026 644 प्रतापगढ़ के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के सैफाबाद बाजार में शुक्रवार देर रात एक क्राकरी स्टोर में आग लग गई। इस घटना में दुकान का लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने से बाजार में हड़कंप मच गया। यह क्राकरी स्टोर सैफाबाद बाजार निवासी आजाद खान (पुत्र रहीम खान) और महफूज खान (पुत्र मंजुल खान) का है। देर रात दुकान से धुआं और आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया। तत्काल फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड पट्टी के प्रभारी आदर्श कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम में योगेंद्र यादव, आकाश कुमार, अमरजीत कुमार, श्रीप्रकाश, मणिसेन, अश्वनी कुमार और मंजेकर कुमार शामिल थे। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, आग पर काबू पाने से पहले ही दुकान में रखा क्राकरी का अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो चुका था। सैफाबाद उप निरीक्षक योगेंद्र कुमार ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। समाचार 644 Share