प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी

प्रतापगढ़ की शारदा सहायक नहर में डूबी तीन बच्चियों में से दो सगी बहनों के शव तीसरे दिन बरामद कर लिए गए हैं। ये शव घटना स्थल से करीब 12 किलोमीटर दूर मिले। तीसरी बच्ची की तलाश अभी भी जारी है और पुलिस व प्रशासन की टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। यह दर्दनाक हादसा गुरुवार को संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के डांडिया गांव के पास शारदा सहायक खनवारी नहर में हुआ था। जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे डांडिया गांव निवासी पांच बच्चे (एक लड़का और चार लड़कियां) जानवर चराने के लिए घर से लगभग 200 मीटर दूर नहर के पास गए थे। होली के रंग लगे होने के कारण सभी बच्चे नहर में नहाने लगे।

नहाते समय अचानक तीन बच्चियां गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं। साथ में मौजूद सतीश यादव (पुत्र हरिकृष्ण) और काजल पटेल (पुत्री रामनरेश पटेल) ने उन्हें बचाने का प्रयास किया। हालांकि, नहर के तेज बहाव और गहराई के कारण वे तीनों को बचा नहीं सके और बच्चियां नहर में लापता हो गईं। लापता बच्चियों की पहचान मोहिनी (12 वर्ष) पुत्री अनिल कुमार पटेल, रिया (12 वर्ष) पुत्री रामनरेश पटेल और आंचल (15 वर्ष) पुत्री रामनरेश पटेल के रूप में हुई थी। इनमें रिया और आंचल सगी बहनें थीं। रिया प्राथमिक विद्यालय खनवारी में पढ़ती थी, जबकि आंचल इंटर कॉलेज संग्रामगढ़ की छात्रा थी।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए थे और परिवार में मातम छा गया था। पुलिस, प्रशासन और स्थानीय लोगों की मदद से लगातार तलाश अभियान चलाया जा रहा था। शनिवार सुबह खोजबीन के दौरान घटना स्थल से करीब 12 किलोमीटर दूर लारू शारदा सहायक नहर के पास दो बच्चियों के शव उतराते हुए मिले। शव मिलने की सूचना पर एसडीएम, थाना प्रभारी संग्रामगढ़, एसडीआरएफ, प्रतापगढ़ पुलिस और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। तीसरी बच्ची की तलाश के लिए नहर में लगातार खोजबीन की जा रही है और सर्च ऑपरेशन जारी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000