होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला

मुरादाबाद। मझोला क्षेत्र के बुद्धि विहार में प्रेम में बाधा बन रही आईटी कंपनी की असिस्टेट मैनेजर बहन हिमशिखा की चाकुओं से गोदकर यूट्यूबर हार्दिक ने हत्या कर दी। बाद में निजी बीमा कंपनी में शाखा असिस्टेट मैनेजर मां नीलिमा मां को भी उनके ऑफिस में बुलाकर लाया और उनकी हत्या करने के इरादे से चाकू से वार करने शुरू कर दिए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित कार लेकर भाग गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपित युवक बीटेक पास है। एक साल पहले तक गूगल में काम करता था, लेकिन अब यूट्यूबर है। आरोपित और मृतका जुड़वा भाई बहन थे।

बदायूं जिले के सिविल लाइंस क्षेत्र के जोगीपुरा निवासी नीलिमा अपने पति के साथ 1990 में मुरादाबाद आकर बस गई थीं। अभी करीब दो साल से वह वह बुद्धि विहार सेक्टर दो में गणेश पार्क के सामने किराये के मकान में रही रही थीं। उनके जुड़वा बेटा और बेटी हरियाणा के गुरुग्राम के सेक्टर 23 स्थित यादव भवन में रह रहे थे। बेटी हिमशिखा बीबीए करने के बाद आइटी कंपनी में असिस्टेट मैनेजर के पद पर तैनात थी, जबकि बेटा हार्दिक पहले गूगल में नौकरी करता था, लेकिन एक साल से वह नौकरी छोड़ने के बाद यूट्यूबर हो गया था।

होली से एक दिन पहले ही भाई बहन घर आए थे। हार्दिक पूना की किसी मुस्लिम लड़की से प्रेम करता था और उससे शादी करना चाहता था। नीलिमा और उसकी बेटी हार्दिक की इस शादी के लिए तैयार नहीं थीं। उन्होंने विरोध शुरू कर दिया था। शुक्रवार को बहन भाई को वापस हरियाणा जाने की तैयारी कर थे, लेकिन मां के ऑफिस से वापस लौटने से पहले ही हार्दिक ने चाकू से गोदकर अपनी बहन हिमशिखा की हत्या कर दी। उसकी गर्दन काट दी और उसके बाद चेहरे और शरीर पर चाकू से करीब 30 वार किए। बाद में कंबल में उसका शव बांध दिया।

गेट बाहर से बंद कर दिया और अपनी मां के ऑफिस पहुंच गया। हरियाणा जाने की बात कहते हुए मां को कार में बैठाकर घर ले आया। बेटी की हत्या से अंजान मां ने जैसे ही घर में कदम रखा तो हार्दिक ने गेट बंद कर लिया। आंगन में कंबल में लिपटे बेटी के शव को देखकर नीलिमा ने चीख पुकार मचा दी। इसी दौरान हार्दिक ने अपनी मां पर चाकू से हमला कर दिया। शोर शराबा होने पर आस पड़ोस के लोग आए तो आरोपित घर के बाहर खड़ी टाटा पंच कार में बैठकर भाग गया। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मां बेटी को जिला जिला अस्पताल भिजवा दिया। हालांकि, बेटी की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। जिला अस्पताल में भी बेटी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस भी पहुंच गई।

बहन की हत्या क्यों की है अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। महिला का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। आरोपित की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।- सतपाल अंतिल, एसएसपी

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000