पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी

महराजगंज में पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी ने 24 घंटे के भीतर सुसाइड कर लिया। उसका शव घर में फंदे से लटका मिला। आरोपी ने गुरुवार को कुल्हाड़ी से काटकर पत्नी की हत्या कर दी थी। इसके बाद से फरार था। पति-पत्नी की डेढ़ साल पहले शादी हुई थी।

दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे। इस वजह से महिला मायके में रहने लगी थी। वह किसी काम से माता-पिता के साथ ससुराल पहुंची थी। तभी आरोपी ने मौका पाकर पत्नी की हत्या कर दी। घटना शुक्रवार दोपहर बृजमनगंज के सौरहा खास की है।

सौरहा खास के रहने वाले मुर्तुजा (25) और नजमा (23) की शादी करीब डेढ़ साल पहले हुई थी। पारिवारिक विवाद के चलते नजमा पिछले 5 महीने से अपने मायके बरगाहपुर में रह रही थी। गुरुवार शाम करीब चार बजे नजमा अपनी मां आयशा और पिता बुनियाद अली के साथ ससुराल पहुंची। वह अपना रखा हुआ कुछ सामान लेने गई थी।

घर से बाहर निकलते समय मुर्तुजा ने उसे बात करने के बहाने अंदर बुलाया। इस दौरान कमरे में पति-पत्नी के बीच बातचीत हुई, इसके बाद झगड़ा बढ़ गया। मुर्तजा ने गुस्से में पास में रखी कुल्हाड़ी उठाकर पत्नी के गले, सिर और पीठ पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। वह मौके पर ही गिर पड़ी।

नजमा की चीख-पुकार सुनकर घर के बाकी लोग भाग कर कमरे में पहुंचे। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसी बीच मुर्तजा मौके से भाग निकला। मृतका की मां की शिकायत पर पुलिस ने मुर्तुजा के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। उसकी तलाश कर रही थी।

पत्नी के सिर और पेट पर 2 कुल्हाड़ी मारीं

मां आयशा खातून ने बताया- मेरी बेटी को दामाद ने पहले कुल्हाड़ी से गले पर मारा। फिर सिर पर वार किया। नजमा जमीन पर गिर गई। जिसके बाद वह पेट पर वार करके भाग गया। प्रधान दिलीप गुप्ता के मुताबिक, आरोपी मुर्तजा हमेशा शराब पीता था। उसका पत्नी नजमा से रजामंदी से कुछ दिन पहले तलाक हो गया था। गुरुवार को वह दहेज का सामान लेने के लिए आई थी। तभी युवक ने कुल्हाड़ी से काटकर उसकी हत्या कर दी।

ससुराल वालों ने फंदे से लटकी लाश देखी

आरोपी के ससुराल वाले उसे ढूंढते हुए शुक्रवार दोपहर सौरहा खास पहुंचे। वहां देखा तो उसके घर का दरवाजा बंद मिला। एक युवक ने झांक कर देखा तो मुर्तुजा का शव पंखे से लटका दिथा। घटना का पता लगते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची।

थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के समय मुर्तुजा के पिता मुस्तकीम खेत गए थे, जबकि मां हकीकुन निशा गुरुवार सुबह ही अपनी बड़ी बेटी हसीना के घर त्योहारी लेकर गई थी। परिवार का दूसरा बेटा मुस्तफा बाहर रहता है।

एएसपी सिद्धार्थ ने बताया-

66 5 मार्च को परिजनों ने दहेज को लेकर मुर्तजा पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया था। मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही थी। शुक्रवार दोपहर सूचना मिली कि आरोपी मुर्तजा ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000