दो बच्चों की हत्या कर पिता फंदे पर लटका:दीवार पर लिखा- मेरी पत्नी और उसका आशिक जिम्मेदार

महराजगंज में एसएसबी जवान के पति ने दो बेटों को मारकर आत्महत्या कर ली। दोनों बेटों को खिड़की से रस्सी के सहारे लटकाया। फिर छत के कुंडे से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। सुबह

इसपर पड़ोसियों ने महिला एसएसबी जवान को फोन कर सूचना दी। मौके पर पहुंची पत्नी ने काफी देर कर दरवाजा खटाखटाया। लेकिन नहीं खुला। इसके बाद पत्नी ने पुलिस को घटना की सूचना दी। इसके बाद पत्नी घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी। देखा की सभी की मौत हो चुकी थी।

घर की दीवार पर मरने से पहले पिता ने सुसाइड नोट लिखा था। लिखा- हमारी मौत का कारण मेरी पत्नी और उसका आशिक सोनू गौतम है। मेरे साथ रहते हुए भी सोनू से बात करती है। कहती तुम मेरा कुछ नहीं कर सकते हो।

वारदात की सूचना पर पुलिस और एसएसबी के जवान मौके पर पहुंचे। शवों को पोस्टमॉर्टम को भेज दिया। एसएसबी जवान का परिवार किराए पर घर लेकर रहता था। मामला नौतनवा थाना क्षेत्र के गांधी नगर वार्ड का है।

जानिए पूरी कहानी…

66 वीं वाहिनी SSB में वंदना (35) और अमरेश भारती गाजीपुर के सैदपुर के रहने वाले हैं। वह अपने पति अमरेश कुमार(40), बेटा अमरेंद्र कुमार (4) व बेटी कंचन (3) के साथ नौतनवा कस्बे के गांधीनगर मोहल्ले के एक किराए के मकान के पहले मंजिल पर रह रहे थे। वंदना दो-मुहाना घाट बीओपी पर चतुर्थ श्रेणी पद पर तैनात है।

शनिवार की शाम को वंदना ड्यूटी पर चली गई थी। फिर रविवार सुबह आई और घर का काम-काज निपटाने के बाद वापस से ड्यूटी पर चली। सुबह करीब सात बजे मकान में नीचे रहने वाले किराएदार को आवाज सुनाई दी। इसके बाद वह ऊपर तल पर गया तो दरवाजा अंदर से बंद था। उसने कई बार खटखटाया लेकिन खुला नहीं।

बच्चे खिड़की और पति पंखे के कुंडे से लटकता मिला

इसके बाद किराएदार ने SSB जवान वंदना को फोन करके बताया। वह ड्यूटी छोड़कर कमरे पर आई। दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी तो नजारा देखकर दंग रह गई। पहले कमरे में बेटे अमरेंद्र, बेटी कंचन का शव खिड़की के जाली से लटक रहा था। वहीं, अंदर के कमरे में पति अमरेश का शव पंखे के कुंडे से लटक रहा था।

वंदना की आंखों के सामने उसका पूरा परिवार खत्म हो गया था। तीनों के शव देखते ही वह बिलख-बिलख कर रोने लगी। साथी जवान उसे चुप करा रहे थे। लेकिन वह फर्श पर लेटकर हाथ-पैर मारते हुए रो रही थी। मासूमों के शव से लिपटकर रोते हुए बेहोश हो गई। लोगों ने वारदात की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू की।

दीवार पर अमरेश ने ससुाइड नोट लिखा-

QuoteImage

मेरे साथ रहकर भी वंदना, सोनू को कॉल करती है। बोलती है तुम मेरा कुछ नहीं कर सकते हो। मैं अपने बच्चों को अपने से दूर नहीं कर सकता हूं। हमारी मौत का कारण मेरी पत्नी वंदना कुमारी (SSB) और उसका आशिक सोनू गौतम, वंदना के पिता रामअवतार, मां चंदा देवी, भाई नवीन कुमार, इसकी पत्नी सुनीता देवी और अमरनाथ हैं। ये लोग पैसे के लिए मेरी पत्नी को अपने घर पर बुलाते हैं। मेरी पत्नी हर महीने 5000 रुपए देती है। इनका आशिक सोनू गौतम ये भी पैसे लेता है। सोनू की वजह से आज पूरा परिवार खत्म हो गया।

QuoteImage

मूलरूप से गाजीपुर जिले का रहने वाला

एएसपी सिद्धार्थ ने बताया कि आत्महत्या की घटना के बारे में मिली है। मृतक मूलरूप से गाजीपुर जिले का रहने वाला है। घटना का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है। गहनता के साथ जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000