उत्तरप्रदेशरायबरेली बैनामा लेखक के बेटे ने किया सुसाइड, बाग में पेड़ की डाल से फंदे से लटका मिला शव By Pratibha Rajdar Last updated Mar 10, 2026 669 यूपी के रायबरेली में मंगलवार को बैनामा लेखक के बेटे सुसाइड कर लिया। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाई। आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना गुरुबख्शगंज कोतवाली क्षेत्र के बांसगांव की है। गांव निवासी बैनामा लेखक रज्जन लोधी के बेटे राजू लोधी (42) ने आत्महत्या की है। उसका शव गांव से कुछ दूरी पर चिलवल के पेड़ की डाल से लटकता मिला। खबर मिली तो घरवाले रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। लोगों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। समाचार 669 Share