संदिग्ध परिस्तिथियों में बेटी को लेकर ट्रेन के आगे कूदी पत्नी,पति के सामने उड़े चीथड़े

वाराणसी के जंसा थाना क्षेत्र के चौखंडी रेलवे क्राॅसिंग के पास सोमवार की दोपहर अनीता देवी (22) ने अपनी तीन साल की बेटी दर्शना के साथ सारनाथ एक्सप्रेस के सामने कूदकर जान दे दी। सहेली के पास जाना है… की बात कहते ही वह पति के सामने ही ट्रेन के आगे कूद गई। पास में मिठाई की दुकान पर खड़ा पति अजीत कुमार यह दृश्य देखते ही अचेत हो गया। जीआरपी ने मां-बेटी के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जीआरपी के अनुसार खुदकुशी की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

परिजनों में मचा कोहराम

जंसा थाना क्षेत्र के लच्छीपुर रामेश्वर गांव निवासी अजीत कुमार अपनी पत्नी अनीता देवी व बेटी दर्शना को लेकर बाइक से भाऊपुर बाजार में दवा दिलाने गया था। दवा लेने के बाद वह पत्नी अनीता को लेकर चौखंडी रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक मिष्ठान की दुकान पर पहुंचा, जहां जलपान के बाद अनीता ने पति से कहा कि उसे अपनी सहेली से मिलने जंसा जाना है। पति जब तक कुछ समझ पाता, तब तक वाराणसी से भदोही की तरफ जा रही सारनाथ एक्सप्रेस के सामने अनीता अपनी बेटी को लेकर कूद गई।

घटनास्थल पर ही मां-बेटी की मौत हो गई। मिठाई की दुकान पर खड़ा पति यह मंजर देखते ही अचेत हो गया। कुछ देर बाद होश आया तो वह बेटी के शव के पास पहुंचकर बिलख उठा। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। स्टेशन अधीक्षक की सूचना पर जीआरपी भदोही ने पहुंचकर मां-बेटी के शवों को संरक्षण में लिया।

परिजनों ने जीआरपी को बताया कि अजीत कुमार दूसरे प्रदेश में वेल्डिंग का काम करता था और पिछले दो महीने से घर पर ही था। अनीता के मायके (सत्तनपुर गांव) से भी परिजन पहुंच गए, लेकिन किसी को समझ नहीं आया कि अचानक अनीता ने यह कदम क्यों उठाया। कैंट जीआरपी इंस्पेक्टर राजोल नागर ने बताया कि खुदकुशी की वजह स्पष्ट नहीं है, मायके और ससुराल पक्ष से पूछताछ जारी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000