उत्तरप्रदेशअपराधप्रतापगढ़ प्रतापगढ़ में पेशी पर आए कुख्यात अपराधी ने अपना सिर फोड़ा अपना चेहरा लाॅकअप में लोहे के दरवाजे व दीवार से टकराया By Pratibha Rajdar Last updated Mar 11, 2026 465 प्रतापगढ़। जिला न्यायालय में पेशी के लिए लाया गया एक कैदी उस समय भड़क गया, जब सेशन लाकअप में पुलिसकर्मी उसकी तलाशी करने लगे। इससे भड़के कैदी ने अपना चेहरा लाॅकअप में लोहे के दरवाजे और दीवार से टकराया, जिससे वह लहूलुहान हो गया था। इस दौरान उसके परिवार के लोगों ने हंगामा किया। हत्या के मामले में सजा काट रहा है 38 वर्षीय मोहम्मद हलीम 10 वर्ष से हत्या के मामले में कारागार में बंद है। सजा काट रहा है। मंगलवार को उसकी पेशी थी। जिला जेल से पुलिस अभिरक्षा में उसे कोर्ट लाया गया था। पेशी के बाद शाम करीब चार बजे अचानक सेशन लॉकअप में शोर मचने लगा। हलीम के सिर और चेहरे से खून बह रहा था। उससे मिलने आए परिवार के लोग हंगामा करने लगे। इस दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की भी हुई। सीओ बोले- तलाशी से भड़का, खुद को किया घायल इस संबंध में सीओ सिटी शिवनारायण का कहना है कि लॉकअप में तलाशी ली जा रही थी, जिस पर हलीम भड़क गया और पुलिस कर्मियों से उलझ गया। झल्लाहट में उसने अपना सिर और चेहरा खुद लॉकअप के लोहे के दरवाजे और दीवार पर पटक कर अपने को घायल कर लिया। 465 Share