4 साल के बच्चे की जान बचाने के लिए तेंदुए से भिड़ गई मां, गन्ने से जबड़े पर किए ताबड़तोड़ हमले,भागा तेंदुआ

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक ऐसा मामला सामने आया,जिसे जानकर हर कोई दंग रह गया। यहां एक मां अपने 4 साल के बच्चे की जान को बचाने के लिए तेंदुए से भिड़ गई।मां ने तेंदुए के जबड़े पर गन्ने से ताबड़तोड़ हमले किए,जिससे तेंदुआ बच्चे को छोड़कर भाग गया। मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के गांव तरफ दलपतपुर में सोमवार रात लगभग आठ बजे एक तेंदुआ घुस आया।गांव के एकदम किनारे बने मकान में रहने वाले किसान रवि सैनी का बेटा मोक्ष बच्चों के साथ घर के बाहर ही खेल रहा था,जिसे तेंदुआ उठाकर ले गया।

बच्चों का शोर सुनकर बाहर आई मां पिंकी ने देखा कि मोक्ष तेंदुए के जबड़े में है और तेंदुआ जंगल की तरफ जा रहा है। पिंकी ने अपनी जान की परवाह किए बिना तेंदुए की तरफ दौड़ पड़ी। रास्ते में पड़े गन्ने को उठाकर पिंकी ने तेंदुए के मुंह पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। गन्ने की मार से तेंदुआ बच्चे मोक्ष को छोड़कर भाग गया। शोर सुनकर गांव के लोग भी लाठी डंडे लेकर तेंदुए की तरफ भागे,लेकिन तब तक तेंदुआ अंधेरा का फायदा उठाकर जंगल की तरफ भाग गया। मां पिंकी गांव वालों की मदद से घायल बेटे मोक्ष को पास के अस्पताल लेकर पहुंची,लेकिन गंभीर घायल मोक्ष की हालत को देखते हुए बड़े अस्पताल भेज दिया गया।

तेंदुए ने मोक्ष की गर्दन पर दांत लगा दिए थे। कान भी आधा काट दिया था। एक निजी अस्पताल में मोक्ष का इलाज चल रहा है। सूचना पर पुलिस और वन विभाग टीम भी गांव में पहुंच गईं थीं,लेकिन रात का अंधेरा होने के कारण किसी तरह की कोई कार्रवाई शुरू नहीं हो सकी थी,लेकिन गांव वालों को सतर्क रहने को बोला गया है। बता दें कि आए दिन तेंदुओं के हमलों की खबरें सामने आती रहती हैं। ऐसे में इनसे बचाव के लिए पहले से अलर्ट रहने की जरूरत है। वन विभाग के लोगों को भी ऐसे इलाकों में ज्यादा अलर्ट रहने की जरूरत है,जहां तेंदुओं की आवाजाही रहती है और वो लोगों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000