लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर 20 दिन में फर्राटा भरने लगेंगी गाड़ियां, सफर करने को हो जाइए तैयार

यूपी की राजधानी लखनऊ से आर्थिक राजधानी कानपुर का सफर सिर्फ 35 मिनट में होंगे पूरे…

 

लखनऊ। सूबे की राजधानी लखनऊ में लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे को बीस दिन में तैयार करने का किया है। बरहाल इससे पहले भी कई बार उद्घाटन करने के दावे किए जा चुके हैं।

31 मार्च तक इस पर आम लोगों के लिए चलने लायक बनाने की बात कही जा रही है। इसके बाद किसी भी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसका उद्घाटन करेंगे।

जुलाई 2025 में बन जाना था, लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे 

63 किलोमीटर लंबे लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे को जुलाई 2025 में बन जाना था, लेकिन कभी रैंप बनाने में जमीन मिलने की समस्या तो कभी स्थानीय स्तर पर लोगों के विरोध के से प्रोजेक्ट अक्टूबर 2025 तक बढ़ गया और फिर जमीन और अन्य मसलों से यह प्रोजेक्ट खिंचकर 31 मार्च 2026 तक पहुंच गया। अब देखना है कि एनएचएआई द्वारा पीएमओ को भेजे गए पत्र के हिसाब से प्राेजेक्ट मार्च माह में तैयार हो पाता है या फिर अप्रैल माह तक जाता है।

अंतिम चरण में है, एलीवेटेड रोड का काम

सरोजनी नगर में एलीवेटेड रोड का काम अंतिम चरण में है। गर्डर रखने के साथ ही एलीवेटेड रोड के किनारे बनने वाली बैरिकेडिंग का काम हो रहा है। कार्यदायी संस्था फिनिशिंग का काम कर रही है। यही नहीं चढ़ने और उतरने के लिए जहां भी रैंप दिए गए हैं, उन्हें भी फाइनल टच दिया जा रहा है। सरोजनी नगर से बनी तक छोटे मोटे काम अभी बाकी है।

अधिकारी लगातार कार्यदायी संस्था पर समय से पहले काम खत्म करने का दबाव बनाया है, लेकिन कार्यदायी संस्था को जिस गति से काम करना चाहिए, हो नहीं रहा है। ग्रीन फील्ड से जुड़ा काम पहले ही हो चुका है। यहां लगाए गए स्पीडो मीटर, कैमरे जैसी अन्य सुविधाओं का ट्रायल भी शुरू कर दिया गया है।

टोल निर्धारण नहीं, एक्सप्रेस-वे शुरू होते ही पड़ने लगेगा, टोल

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर वाहनों का संचालन शुरू होते ही टोल भी वसूलने का काम एनएचएआई शुरू कर देगा। इसके लिए पांच स्थानों पर टोल लेने की व्यवस्था बनाई गई है। इनमें मीरनपुर पिनवट, खंडदेव, बनी, अमरसास गांव और आजाद नगर हैं। यहां चढ़ने और उतरने पर लोगों को टोल देना होगा। हालांकि टोल कितना रहेगा, इसका अभी प्राधिकरण ने खुलासा नहीं किया है। वार्षिक पास वालों को मात्र पंद्रह रुपये ही टोल दर देना होगा।

रेस्टोरेंट व ट्रामा सेंटर शुरू होने में लगेगा समय

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर शुरू होने वाली पब्लिक सुविधाएं शुरू होने में अभी समय लगेगा। प्राधिकरण ने मूलभूत सुविधाओं में रेस्टोरेंट,ट्रामा सेंटर जैसी सुविधाएं भी दी हैं, लेकिन अभी जमीन पड़ी है और उस पर जिस गति से काम होना चाहिए,वह शुरू नहीं हुआ है। ऐसे में यूपी का पहला एक्सप्रेस-वे, जहां ट्रामा सेंटर शुरू किया जा रहा है, वहां यह सुविधा मिलने में अभी समय लग सकता है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000