उत्तरप्रदेशसीतापुर सड़क पर खड़े ट्रक से टकराई निजी बस, 27 श्रद्धालु घायल; सीतापुर से मनौना धाम जा रहे थे सभी By Pratibha Rajdar Last updated Mar 12, 2026 53 सीतापुर से श्रद्धालुओं को लेकर मनौना धाम जा रहा निजी बस लखीमपुर खीरी में हादसे का शिकार हो गई। बस सड़क पर खड़े ट्रक से पीछे से टकरा गई। हादसा बुधवार रात करीब 11 बजे हुआ। हादसे में 27 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची उचौलिया थाना पुलिस ने घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज शाहजहांपुर में भर्ती कराया है, जहां पर सभी की हालत सामान्य बताई जा रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल नारायण सिंह ने बताया कि बस में सवार 27 यात्री घायल हुए हैं। जिन्हें कई एंबुलेंस पर शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया। कुछ घायल सीएचसी पसगवां भी भेजे गए थे, जो बाद में शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिए गए। घायल सुशील (30 वर्ष) निवासी राजपुर रेउसा सीतापुर ने बताया कि बस में करीब 40 यात्री थे, जो मनौना धाम जा रहे थे। वह चालक के पीछे वाली सीट पर वह बैठा था। हादसे के बाद वह नीचे जा गिरा। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। समाचार 53 Share