ट्रिपल मर्डर से मची सनसनी:एक कमरे में मां-बेटे, देवर की लाश मिली:तीनों के गले पर जख्म, हाथ की नसें कटीं

फतेहपुर में मां-बेटे और देवर की एक कमरे में लाश मिली है। तीनों के गले पर घाव थे। हाथों की नस कटी हुई थी। पास में ही जहर की पुड़िया भी पड़ी थी। महिला के पति अपनी बेटी की ससुराल गए थे। बुधवार शाम जब घर लौटे तो मेन दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने पड़ोसियों की मदद से गेट तोड़ा। अंदर गए तो देखा कि तीनों लोग खून से लथपथ पड़े थे। शुरुआती जांच में पुलिस इसे सुसाइड मानकर चल रही है। हालांकि हत्या के एंगल पर भी जांच की जा रही है। मामला सदर कोतवाली इलाके का है।

अब जानिए पूरा मामला…

मां-बेटे का शव जमीन पर पड़ा था

चौफेरवा गांव निवासी सुनील उर्फ गुड्डू श्रीवास्तव (52) अपने बड़े भाई सुशील कुमार श्रीवास्तव (55), भाभी सुशीला श्रीवास्तव (55) और भतीजे अमर (28) के साथ रहते थे।

बुधवार शाम करीब 5 बजे जब सुशील श्रीवास्तव घर पहुंचे, तो उन्होंने दरवाजा अंदर से बंद पाया। उन्होंने आवाज दी, लेकिन घर के अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इस पर उन्हें अनहोनी की आशंका हुई।

सुशील ने लोहे की रॉड से दरवाजा तोड़ा और अंदर गए। पत्नी सुशीला और बेटा अमर खून से लथपथ जमीन पर पड़े थे। सुनील भी जमीन पर पड़े तड़प रहे थे। उनकी सांसें चल रही थीं। कुछ देर में पुलिस भी पहुंच गई। घायल सुनील को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बेटी बोली- मैंने घर पर कॉल की, लेकिन रिसीव नहीं हुई

बेटी दीप्ति श्रीवास्तव ने बताया- घर में पता नहीं क्या हुआ। आज हमारी दिन में परिवार से एक बार बात हुई थी। इसके बाद हम बच्चों को लेने स्कूल चले गए थे। हमने घर में दो बार कॉल किया, तो फोन रिसीव नहीं हो रहा था।

पापा हमारी ससुराल आए हुए थे। पापा ने ही कहा था, फोन करके पूछ तो घर में कुछ लाना तो नहीं है। उन्होंने भी कॉल की थी, तो फोन नहीं उठा था। इसके बाद वह घर आए तो उन्हें मर्डर के बारे में पता चला।

घर से मिला सुसाइड नोट

तीन लोगों के आत्महत्या मामले में पुलिस को घर से सुसाइड नोट मिला। इसमें अमर ने लिखा था कि परिवार मजबूर होकर यह कदम उठा रहा है। उन्होंने सुसाइड नोट में कई लोगों के नाम लेते हुए शिकायत की है। अमर ने लिखा- पहले संजय सिंह ने मेरे बारे में लोगों को भड़काया। उस लड़की का सामान और पूरा पैसा दिलीप त्रिवेदी उर्फ पप्पू ने खा लिया।

शुभम और सोनू ने जान-बूझकर उसका नुकसान किया। राहुल श्रीवास्तव का पेमेंट वापस होने के बाद भी उसे परेशान किया गया। अब हिम्मत नहीं बची है। सोनू SC/ST लगाकर पैसा वसूल करने की बात कह रहा था। मेरे जाने के बाद घर एक अज्ञात युवती को दिया जाए। मेरी बहन और बहनोई को कोई परेशान न करें।

सुनील का 6 महीने हुआ था तलाक

सुशील श्रीवास्तव ने बताया- हम साइकिल से बेटी के यहां गए थे। घर लौटे तो सब कुछ अस्त-व्यस्त था। अंदर सब जगह खून ही खून दिख रहा था। कभी घर में कोई झगड़ा भी नहीं हुआ था।

सुशील के अनुसार, भाई सुनील की शादी करीब 20 साल पहले आबू नगर मोहल्ले में हुई थी। शादी के 6 महीने बाद ही उसका तलाक हो गया था। इसके बाद से वह हमारे परिवार के साथ ही रहता था।

एएसपी बोले- गला कटा था, जहर की पुड़िया मिली

एएसपी महेंद्र पाल सिंह ने बताया, तीनों शवों के गले पर ब्लेड के जख्म मिले हैं। हाथ की नसें भी कटी थीं। मौके से जहर की पुड़िया और ब्लेड भी मिला है। जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

इस मामले में कोतवाली प्रभारी हेमंत कुमार मिश्रा ने बताया कि पिता के प्रार्थना पत्र के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इस दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     ट्रिपल मर्डर से मची सनसनी:एक कमरे में मां-बेटे, देवर की लाश मिली:तीनों के गले पर जख्म, हाथ की नसें कटीं     |     सड़क पर खड़े ट्रक से टकराई निजी बस, 27 श्रद्धालु घायल; सीतापुर से मनौना धाम जा रहे थे सभी     |     प्रेमी संग रंगे हाथ पकड़ने पर बहू ने की सास की बेरहमी से हत्या,छह दिन बाद कब्र से निकाली गई लाश     |     महिला की लाश के साथ की दरिंदगी, शवों के पास बैठकर शराब पी; दिव्यांग मां-बेटे की हत्या में नया खुलासा     |     प्रतापगढ़ में बारात से लौट रही कार हुई हादसे का शिकार, दो ब्लॉक कर्मचारियों की मौत, दो प्रधानों की हालत नाजुक     |     सीएम योगी आये एक्शन में, एलपीजी की कालाबाजारी पर शुरू हुआ यूपी में महाअभियान     |     लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर 20 दिन में फर्राटा भरने लगेंगी गाड़ियां, सफर करने को हो जाइए तैयार     |     एक दुल्हन, दो दूल्हे, फिर भी हाथ नहीं हुए पीले, दोनों ही बरात वापस लौटी     |     4 साल के बच्चे की जान बचाने के लिए तेंदुए से भिड़ गई मां, गन्ने से जबड़े पर किए ताबड़तोड़ हमले,भागा तेंदुआ     |     प्रतापगढ़ में पेशी पर आए कुख्यात अपराधी ने अपना सिर फोड़ा अपना चेहरा लाॅकअप में लोहे के दरवाजे व दीवार से टकराया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000