मोनालिसा-फरमान की शादी पर भड़के स्वामी यशवीर, कहा- जिहादी को यूपी में घुसने नहीं देंगे

मुजफ्फरनगर। विश्व के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन महाकुंभ में रुद्राक्ष बेचकर वायरल हुई मध्य प्रदेश की मोनालिसा ने केरल में बागपत के पलड़ा गांव के फरमान खान से विवाह कर लिया है। फरमान खान से मोनालिसा के विवाह करने पर विवाद गहरा गया है, वहीं हिंदूवादी संगठनों में भारी आक्रोश है। मुजफ्फरनगर के स्वामी यशवीर जी महाराज ने इसे सनातन धर्म के साथ विश्वासघात बताते हुए मुस्लिम युवक के परिवार को घेरने की सीधी चेतावनी दी है।

स्वामी यशवीर जी महाराज ने शुक्रवार को इस शादी पर कड़ा विरोध जताया है और इसे लव जिहाद करार दिया है। स्वामी ने कहा कि मोनालिसा ने दूसरे धर्म के युवक से शादी कर सनातन धर्म के साथ विश्वासघात किया है। स्वामी ने उस मंदिर के पुजारी पर भी कार्रवाई की मांग की है, जहां यह विवाह संपन्न हुआ।स्वामी ने चेतावनी दी कि हिंदू समाज ऐसे किसी भी व्यक्ति को उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश नहीं करने देगा।

स्वामी यशवीर ने तीखे लहजे में कहा कि जिस मंदिर में यह शादी हुई, वहां के पुजारी ने एक गैर-धर्मी को प्रवेश देकर गलती की है। स्वामी ने मोनालिसा के परिजनों से इस मामले में तत्काल कानूनी कार्रवाई करने की अपील की है और भरोसा दिलाया कि पूरा हिंदू समाज उनके साथ खड़ा है। स्वामी ने कहा, इस तरह की शादियां धार्मिक मान्यताओं के विरुद्ध हैं और इन्हें किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता।

फरमान खान को सीधी चेतावनी देते हुए स्वामी यशवीर ने कहा कि यदि मोनालिसा जल्द ही उसके चुंगल से वापस नहीं आई तो हिंदू समाज और सनातन धर्म के लोग फरमान के गांव पहुंचकर उसके परिवार का घेराव करेंगे। स्वामी ने स्पष्ट किया कि उत्तर प्रदेश में अब हिंदू लड़कियों से विवाह करने वाले ऐसे युवकों के लिए कोई जगह नहीं है। बता दें कि बागपत जिले के पलड़ा गांव के रहने वाले फरमान खान और मोनालिसा की इस शादी ने अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सांप्रदायिक और सामाजिक हलचल तेज कर दी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     शामली-गोरखपुर एक्सप्रेसवे से जुडेंगे बहराइच के 25 गांव, नए निर्माण और बैनामा पर लगी रोक     |     मोनालिसा-फरमान की शादी पर भड़के स्वामी यशवीर, कहा- जिहादी को यूपी में घुसने नहीं देंगे     |     रेलवे ट्रैक के पास तीन लाश, युवक और मासूम बच्ची के शव पड़े थे नीचे; भाभी पेड़ से लटकी मिली     |     अमोनिया गैस का रिसाव: बच्चों को उल्टियां, बेहोश हुए लोग, घर छोड़कर भागे ग्रामीण     |     ट्रिपल मर्डर से मची सनसनी:एक कमरे में मां-बेटे, देवर की लाश मिली:तीनों के गले पर जख्म, हाथ की नसें कटीं     |     सड़क पर खड़े ट्रक से टकराई निजी बस, 27 श्रद्धालु घायल; सीतापुर से मनौना धाम जा रहे थे सभी     |     प्रेमी संग रंगे हाथ पकड़ने पर बहू ने की सास की बेरहमी से हत्या,छह दिन बाद कब्र से निकाली गई लाश     |     महिला की लाश के साथ की दरिंदगी, शवों के पास बैठकर शराब पी; दिव्यांग मां-बेटे की हत्या में नया खुलासा     |     प्रतापगढ़ में बारात से लौट रही कार हुई हादसे का शिकार, दो ब्लॉक कर्मचारियों की मौत, दो प्रधानों की हालत नाजुक     |     सीएम योगी आये एक्शन में, एलपीजी की कालाबाजारी पर शुरू हुआ यूपी में महाअभियान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000