सरकारी अस्पताल में शराब पार्टी, पैथोलॉजी स्टाफ जाम छलकाते दिखे, वायरल वीडियो से हड़कंप

वाराणसी के दीन दयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में ड्यूटी के दौरान पैथोलॉजी लैब में स्टाफ की दारू-मुर्गा पार्टी का वीडियो वायरल हुआ है। यह घटना सरकारी अस्पतालों के कायाकल्प के दावों की पोल खोलती है। अस्पताल प्रशासन ने सीएमएस के नेतृत्व में जांच समिति गठित कर दी है, हालांकि सीएमएस ने वीडियो को पुराना बताया है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। एक तरफ सरकार का दावा है कि बीते दस सालों में सूबे में सरकारी अस्पतालों का काया कल्प हो गया है, लेकिन दूसरी तरफ उन्हीं सरकारी अस्पतालों से जो तस्वीर सामने आती रही हैं वो इन दावों की पोल खोल के रख देती हैं. ताजा मामला वाराणसी के जिला अस्पताल से जुड़ा है।

यहां दीन दयाल उपाध्याय जिला अस्पताल के पैथालॉजी में ड्यूटी के दौरान कर्मचारी कॉकटेल पार्टी करते नजर आए है। अस्पताल के कर्मचारियों ने ड्यूटी करने के दौरान पैथोलॉजी लैब में ही दारू व मुर्गा की पार्टी शुरू कर दी। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद अस्पताल प्रशासन हरकत में आया। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर आरएस राम ने बताया कि वीडियो के सामने आने के बाद जांच के आदेश दे दिए गए है। एक कमेटी इस वीडियो की जांच और कर्मचारियों को चिन्हित करेगी। उन्होंने कहा कि ये वीडियो पुराना है, पिछले साल के जून-जुलाई का है, और उस समय मैं यहां नही था। लेकिन अस्पताल की साख और डिसिप्लिन का सवाल है, मर्यादित आचरण से जुड़ा मामला है, इसलिए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

वायरल वीडियो की जांच शुरू

जिला अस्पताल में क्षेत्रीय निदान केंद्र में ब्लड सैम्पल के साथ ही मरीजों के लिए जांच रिपोर्ट की सुविधा है। जिसके तहत उनकी सैम्पलिंग के बाद उन्हें रिपोर्ट दी जाती है। वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल प्रशासन कर्मचारियों की शिनाख्त करने का प्रयास कर रहा है। एक कमेटी इस वीडियो की जांच और पार्टी में शामिल कर्मचारियों को चिन्हित करेगी।

जिला अस्पताल के सीएमएस ने क्या कहा?

वीडियो में अस्पताल के पैथोलॉजी में कार्यरत लैब टेक्नीशियन व सैम्पलिंग के कर्मचारी बताए जा रहे है। हालांकि, ये जांच कमेटी को तय करना है कि ये कौन लोग हैं, जो अस्पताल की मर्यादा को तार-तार कर रहे है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर आरएस राम ने बताया कि वीडियो के सामने आने के बाद जांच के आदेश दे दिए गए है। एक कमेटी इस वीडियो की जांच और कर्मचारियों को चिन्हित करेगी। इसके लिए निर्देश दिए गए हैं, जल्द ही सबकुछ साफ हो जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000