बात करने व थप्पड़ मारने पर पिता ने की बेटी की हंसिया से हत्या, दादी ने किया खुलासा

गोरखपुर । पिपराइच थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती की हत्या उसके पिता ने की थी। पूछताछ के बाद रविवार को पुलिस ने आरोपित पिता कमलेश को गिरफ्तार कर लिया है। फोन पर लड़के से बातचीत को लेकर उसने बेटी से पूछताछ की थी, इस पर दोनों में विवाद शुरू हुआ और बेटी ने पिता को थप्पड़ मार दिया।

 

इससे नाराज होकर पिता ने पास में रखे हसिया से बेटी के गले पर हमला कर दिया। उपचार के दौरान बीआडी मेडिकल कालेज के नेहरू अस्पताल में उसकी मौत हो गई। इसके बाद मां ने पुलिस को झूठी सूचना दी थी। बताया था कि हसिया पर गिरने से उसकी बेटी घायल हो गई थी। पुलिस ने घटना में प्रयोग किए गए हसिया को बरामद कर लिया है।

 

पिपराइच क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती शुक्रवार को गंभीर हाल में घायल हो गई थी, उसके गले पर गंभीर चोट के निशान थे। स्वजन उसे सीएचसी ले गए, जहां से मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। दोपहर एक बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने चिकित्सकों से बातचीत के बाद स्वजन से पूछताछ की।

दादी ने किया खुलासा

युवती के गांव स्थित घर जाने पर वहां युवती की दादी मिली। पूछताछ में 65 वर्षीय बुजुर्ग दादी ने बताया कि उनकी पोती की हत्या उसके पिता ने कर दी है। इसके बाद घर से कहीं चला गया है। पुलिस की जांच में भी पिता घर से लेकर अस्पताल तक नहीं मिला।

पुलिस आशंका में आगे की जांच शुरू की ही थी कि युवती की मां की झूठी सूचना ने पुलिस की जांच को रोक दिया, उसने लड़खड़ा कर हसिया पर गिरने से घायल होने की बात पुलिस से कही थी। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार कराया।

फिर युवती की मां और पिता को पूछताछ के लिए थाने बुलाया, जिसके बाद पिता ने हसिया से हमले की बात स्वीकार की। पिता ने पुलिस को बताया वह बाहर रहता है। एक महीने पहले ही घर आया था।

इस दौरान वह दूसरे नंबर की बेटी को लगातार फोन पर किसी लड़के से बातचीत करते हुए देखता, उसने कई बार उसे टोका भी। बावजूद वह नहीं मानी। शुक्रवार की सुबह 11 बजे भी वह फोन पर बात कर रही थी। जब उसने पूछा कि किससे बात कर रही तो नाराज हो गई। अपशब्द कहते हुए एक थप्पड़ मार दिया। इसके बाद उसने हसिया से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र ने बताया कि युवती की हत्या उसके पिता ने की थी। पुलिस ने घर से उसे गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने स्वीकार भी कर लिया है।

मिट्टी का लेपन कर मिटाए गए थे खून के निशान

आरोपित कमलेश की दो बेटियां और दो बेटे हैं। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। मृत युवती दूसरे नंबर की थी। युवती की मौत के बाद जब पुलिस उसके घर पहुंची तो सिर्फ बुजुर्ग दादी ही मिली थी।

घर के अंदर जाने पर पुलिस को एक कमरे के फर्श पर मिट्टी का लेपन मिला था। तभी पुलिस को हत्या की आशंका हुई थी कि फर्श पर गिरे खून के निशान को मिटाने के लिए लेपन किया गया होगा। लेकिन, मां की झूठी सूचना पर पुलिस को शव के अंतिम संस्कार तक जांच को रोकनी पड़ी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000