प्रेम विवाह से नाराज पिता ने चार बेटियों संग मिलकर की दामाद की हत्या

लखनऊ में देर रात एक सनसनीखेज वारदात में एक ससुर ने अपनी चार बेटियों के साथ मिलकर दामाद की हत्या कर दी। बेटी के प्रेम विवाह से नाराज पिता ने चार बेटियों के साथ मिलकर मंगलवार रात दामाद की चारपाई के पाये से पीट-पीटकर हत्या कर दी। दामाद पत्नी और दो साल की बेटी के साथ मंगलवार सुबह ही आशियाना सेक्टर आई स्थित ससुराल आया था। पुलिस ने ससुर व चारों सालियों को हिरासत में ले लिया। प्रतापगढ़ के सांगीपुर निवासी विष्णु यादव (30) ने चार साल पहले आशियाना सेक्टर आई में रहने वाले अधिवक्ता डॉ. तीरथराज सिंह की बेटी साक्षी से प्रेम विवाह किया था। इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह ने बताया कि प्रेमविवाह के कारण तीरथराज विष्णु से रंजिश रखता था। मंगलवार को सुबह विष्णु पत्नी और बेटी के साथ ससुराल आया था। रात करीब दस बजे घर के आंगन में किसी बात पर ससुर और दामाद के बीच विवाद हो गया।

बचाव करने आई पत्नी को भी मारा

विवाद इतना बढ़ा की तीरथ ने चार अन्य बेटियों के साथ मिलकर चारपाई के पाये से विष्णु के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। बीच-बचाव करने दौड़ी साक्षी को लाठियों से पीटकर घायल कर दिया। साक्षी ने किसी तरह पुलिस को सूचना दी। डीसीपी मध्य, एसीपी कैंट अभय मल्ल और इंस्पेक्टर आशियाना छत्रपाल सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने बेटी राधा, रत्ना, ज्योति समेत एक नाबालिक बेटी और ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। वारदात में इस्तेमाल लकड़ी के पाये को कब्जे में लिया है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। रत्ना और राधा भी वकालत करती हैं। विष्णु ऑनलाइन कंपनी में डिलीवरी ब्वाॅय का काम करता था। डीसीपी मध्य विक्रांतवीर का कहना है कि आपसी कलह के चलते ससुरालवालों के हत्या की है। आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000