गंडासे से काट दी छोटे भाई की गर्दन, हाथ और कान भी काटें,आरोपी पत्नी संग हुआ फरार

मथुरा के सौंख में बड़े भाई ने 35 वर्षीय छोटे भाई को गड़ासे से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देकर आरोपी अपनी पत्नी को लेकर फरार हो गया। दोनों भाइयों की पत्नियां सगी बहनें हैं। पिछले डेढ़ वर्ष से घर मे विवाद चल रहा था। मृतक की पत्नी मायके में रह रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने मामले में दोनों पति-पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। थाना मगोर्रा के गांव अहमल में घरेलू विवाद के चलते सगे भाई को बड़े भाई ने गंडासे से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। निरंजन सिंह के बचाव में आई मां लोंगा देवी पर भी आरोपी ने हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मेघश्याम अपनी पत्नी दुर्गेश के साथ कमरे का ताला लगाकर फरार हो गए।

बताया गया है कि मंगलवार की देर रात करीब 10 बजे निरंजन सिंह उर्फ नहना मजदूरी का काम करके घर आया था। तभी घर पर निरंजन सिंह खाना खा रहा था। भाभी दुर्गेश ने उसके चहरे पर ट्रॉर्च लगाई और पति से शिकायत करने लगी कि वो उस पर गलत नजर डाल रहा है। इसी बात पर दोनों में विवाद शुरू हो गया। ये विवाद इस कदर बढ़ गया कि मेघश्याम कमरे से गड़ासा निकाल लाया और निरंजन पर हमला कर दिया। उसकी गर्दन, कान और हाथ काट दिए। सगे भाई की बेरहमी से हत्या करने के बाद भी वो शांत नहीं हुआ। इस दौरान जब मां लोंगा देवी आईं, तो उन पर भी हमला कर दिया। चीख पुकार सुनकर लोगों की भीड़ जुट गई।
इस दौरान आरोपी अपनी पत्नी के साथ कमरे में ताला डालकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने मेघश्याम सिंह और उसकी पत्नी दुर्गेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। सीओ अनिल कुमार सिंह का कहना है कि घटना में पति-पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों की तलाश की जा रही है। जल्द ही दोनों गिरफ्तार किए जाएंगे।

मायके में रह रही थी मृतक की पत्नी

मृतक निरंजन सिंह उर्फ नहना और मेघश्याम सिंह दोनों सगे भाई है। दोनों शादी करीब 8 वर्ष पूर्व राजस्थान के भरतपुर निवासी बहने पूजा और दुर्गेश देवी के साथ हुई थी। पिछले करीब डेढ़ वर्ष से मृतक की पत्नी पूजा देवी को लेकर घर मे विवाद चल रहा था। पूजा देवी अपने पति को छोड़कर मायके में रह रही थी। मृतक निरंजन सिंह शराब का आदी था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000