उत्तरप्रदेशअपराधकानपुर नगर हैवान बना पति: डंडे-धारदार हथियार से कर दी पत्नी की हत्या, विवाद के बाद चेहरे पर किए कई वार, आरोपी फरार By Pratibha Rajdar Last updated Mar 19, 2026 363 कानपुर देहात में डेरापुर थाना क्षेत्र के उरसान गांव में देर रात पति-पत्नी के बीच हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि पति रजत कश्यप ने अपनी पत्नी मिथलेश (28) की डंडे और धारदार हथियार से चेहरे पर वार कर निर्मम हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतका की सास संजू देवी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। साक्ष्य संकलन के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। बताया गया कि मृतका मिथलेश का मायका रूरा थाना क्षेत्र के भारापुरवा गांव में है। आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस उसके पिता दशरथ का पहले ही निधन हो चुका है। घटना की सूचना मृतका के भाइयों रवि और गौतम कश्यप को दे दी गई है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस की टीमें आरोपी पति की तलाश में जुटी है और मामले की गहन जांच की जा रही है। 363 Share