बच्ची की हत्या, न्यूड लाश खेत में दफनाई: पड़ोसी ने रेप के बाद दबाया गला, भीड़ ने घर फूंकने की कोशिश की

कानपुर में 11 साल की बच्ची की हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह उसका शव एक खेत में गड़ा हुआ मिला। शव पर कपड़े का एक टुकड़ा भी नहीं था। चोट के गहरे निशान थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रेप के बाद बच्ची का मर्डर की पुष्टि हुई है। परिवार वालों ने पड़ोसी पर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। उसका घर फूंकने की कोशिश की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभाला। भीड़ को तितर-बितर किया। गुस्साए लोगों को शांत कराया। आरोपी के घर को घेरकर जांच शुरू की।

पड़ताल के दौरान पुलिस को आरोपी पड़ोसी के घर से मिट्टी से सने कपड़े टंगे मिले। फोरेंसिक टीम ने इसे कब्जे में ले लिया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, बच्ची के पिता मजदूरी कर परिवार चलाते हैं। बच्ची 5 बहनों में तीसरे नंबर पर थी। उसके घर से आरोपी के घर की दूरी सिर्फ 200 मीटर है। घटना बिधनू थाना क्षेत्र के एक गांव की है।

सोमवार शाम को लापता हुई बच्ची, रातभर तलाशते रहे परिजन

बिधनू थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले युवक ने बताया कि उनकी 11 साल की बेटी थी। 5वीं में पढ़ती थी। बच्ची बड़ी बहन के साथ सोमवार दोपहर 3 बजे बकरियां चराने के लिए गई थी। बड़ी बहन बकरी का बच्चा छोड़ने घर आ गई थी। लगभग दो घंटे बाद जब वह खेत पर पहुंची तो उसकी बहन लापता थी। उसने आवाज लगाई, जब वह नहीं मिली तो घर आकर हमें बताया।

हमने परिवार और आसपास के लोगों के साथ गांव में खोजबीन की, जब कुछ पता नहीं चला तो शाम 7 बजे बिधनू थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। बिधनू थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह ने ग्रामीणों के साथ गांव और आसपास खेतों में बच्ची की खोजबीन शुरू की। देर रात तक बच्ची नहीं मिली। रात लगभग 2 बजे पुलिस लौट गई।

सुबह खेत में मिट्टी खुदी देखी तो शक हुआ

युवक ने बताया कि मंगलवार सुबह 8 बजे घर से 500 मीटर दूर एक खेत में गए तो एक जगह खोदी हुई मिट्टी दिखी।  मिट्टी में नमी देखकर शक हुआ कि इसे कुछ देर पहले ही खोदा गया है। सभी ने उस जगह गड्‌ढा खोदना शुरू किया। फिर बच्ची की लाश देखी।

लाश न्यूड थी, प्राइवेट पार्ट पर खून था

युवक ने बताया कि गड्ढे में बच्ची की न्यूड लाश थी। प्राइवेट पार्ट में खून था। शरीर पर हैवानियत के कई निशान थे। परिवार और गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। बिधनू थाने की पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। लाश की हालत देखकर पुलिस ने मौके से लोगों को हटाया। चादर से मौके की घेराबंदी की। फिर लाश को बाहर निकाला। कपड़े में लपेटकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। बच्ची के परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव को दफनाने का आरोप लगाया। पुलिस ने संदेह के आधार पर पड़ोसी युवक को हिरासत में ले लिया है

ग्रामीणों ने घेरा, बच्ची का शव पैदल लेकर भागी पुलिस जब बिधनू पुलिस बच्ची का शव पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाने लगी तो गांव वाले भड़क गए। आरोपी को तत्काल सजा दिलाने की मांग करने लगे। पुलिस और ग्रामीणों के बीच धक्का-मुक्की हो गई। इस दौरान पुलिसकर्मी मासूम का शव लेकर भागते नजर आए। पुलिस जीप में बैठ रहे एक-दो पुलिसकर्मी गिर गए। भीड़ ने पुलिस की गाड़ी घेर ली। फिर पुलिस पैदल ही शव लेकर भागी। ग्रामीणों का कहना था कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा, शव नहीं ले जाने देंगे। हमें तुरंत न्याय चाहिए। आरोपी को फांसी दी जाए।

घटना के खुलासे के लिए 5 टीमें बनाई गईं

कानपुर के एडिशनल पुलिस कमिश्नर विपिन ताडा ने बताया-डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी के नेतृत्व में पुलिस की 5 टीमें घटना के खुलासे के लिए लगाई गई हैं। कई अहम सबूत भी मिले हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस की टीमें गांव में लोगों से घटना के बारे में गहनता से जानकारी जुटा रही हैं। बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। रेप के आरोपों पर कहा कि रिपोर्ट के बाद ही कुछ बता पाएंगे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000