छुट्टी नहीं देने पर बैंक मैनेजर की हत्याः ऑफिस के अंदर गार्ड ने सीने में गोली मारी, राइफल लेकर भागा

गाजियाबाद में पंजाब एंड सिंध बैंक के मैनेजर अभिषेक शर्मा (34 साल) की गार्ड ने गोली मारकर हत्या कर दी। वह बिहार के रहने वाले थे। गार्ड रवींद्र कई दिनों से मैनेजर अभिषेक से छुट्टी मांग रहा था। सोमवार दोपहर करीब 1:45 बजे वह मैनेजर के पास पहुंचा। जहां छुट्टी को लेकर अभिषेक शर्मा से उसका विवाद हो गया। इसी बीच रवींद्र ने बंदूक से उनकी छाती पर गोली मार दी। अभिषेक लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए। बैंक में अचानक फायरिंग से लोग दहशत में आ गए। इसी बीच आरोपी गार्ड अपने एक अन्य साथी के साथ मौके से भाग निकला। बैंक स्टाफ ने मैनेजर को बाइक से दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई।

घटना से जुड़ा बैंक के गेट का एक सीसीटीवी सामने आया है, जिसमें गार्ड अपने साथी के साथ दिख रहा था। उसके भागने के कुछ मिनट बाद बैंक मैनेजर को लोग उठाकर ले जाते दिखे। वारदात लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के बलराम नगर इलाके की है। मामले में एसीपी ज्ञान प्रकाश राय ने बताया,” आरोपी गार्ड बागपत का रहने वाला है। काफी समय से छुट्टी को लेकर मैनेजर अभिषेक शर्मा से विवाद था। इसके चलते उसने यह घटना अंजाम दी। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

गाजियाबाद में पत्नी के साथ रहते थे अभिषेक

बैंक मैनेजर अभिषेक शर्मा बिहार में पटना के लखीपुर के रहने वाले थे। अगस्त, 2025 से वह गाजियाबाद में पत्नी के साथ किराए पर रह रहे थे। इस समय पत्नी बिहार में है। घटना की जानकारी दी गई है। परिवार गाजियाबाद आ रहा है।

बैंक मैनेजर ने फोन पर फटकार लगाई थी

बैंक कर्मियों के अनुसार, रविवार को बैंक में छुट्टी थी, लेकिन गार्ड सोमवार सुबह भी ड्यूटी पर नहीं आया। इस पर मैनेजर अभिषेक शर्मा ने उसे फोन किया। ड्यूटी पर न आने का कारण पूछते हुए फटकार लगाई थी। गार्ड ने जवाब दिया कि कुछ इमरजेंसी आ गई है। इसलिए आज नहीं आ सकता हूं। अभिषेक ने कहा कि तुरंत बैंक आओ।रवींद्र गुस्से में दोपहर डेढ़ बजे अपने एक साथी के साथ बाइक से बैंक पहुंचा। उसने साथी को बैंक के बाहर खड़ा कर दिया। फिर अंदर जाकर उसने बैंक में जमा अपनी लाइसेंसी बंदूक ली। इसके बाद वह सीधे बैंक मैनेजर के पास पहुंचकर झगड़ने लगा।घटना के समय बैंक में मैनेजर समेत पांच कर्मचारी काम कर रहे थे। जब तक अन्य कर्मचारी कुछ समझ पाते, तब तक गार्ड ने मैनेजर के सीने में गोली मार दी।

आर्मी से रिटायर्ड है आरोपी गार्ड

पुलिस के अनुसार, गार्ड रवींद्र हुड्डा (45 साल) 2018 में आर्मी से रिटायर्ड हुआ था। वह बागपत के मंसूरपुर थाना क्षेत्र में चांदीनगर का रहने वाला है। रवींद्र की तीन महीने पहले पंजाब एंड सिंध बैंक में एक एजेंसी के जरिए नौकरी लगी थी। रवींद्र के परिवार में तीन बच्चे हैं। इनमें दो लड़की और एक लड़का है। आरोपी रविंद्र शराब का आदी है और आए दिन नशे में लोगों से झगड़ा करता है। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया- हाफ पैंट और टीशर्ट में आया था गार्ड प्रत्यक्षदर्शी आरएन पांडेय ने बताया, मैं भी बैंक आया था। अंदर जा ही रहा था, तभी गोली चलने की आवाज सुनाई दी तो रुक गया। तभी एक व्यक्ति, जो हाफ पैंट और पीली रंग की टीशर्ट में था, वह बाहर आया। उसके एक हाथ में बंदूक थी। उसके साथ एक और व्यक्ति भी था, जो कुर्ता-पैंट और सिर पर पगड़ी पहने था।

दोनों बड़े आराम से बैंक से बाहर निकले। मेन रोड पर एक बाइक खड़ी थी। दोनों उसी बाइक से भाग निकले। बैंक के कर्मी मैनेजर को उठाकर बाहर लेकर आए थे। बैंक मैनेजर की हत्या के मकसद से ही बैंक पहुंचा था गार्ड लोनी बॉर्डर थाना पुलिस ने हत्यारोपी गार्ड रवींद्र हुड्डा और उसके साथी शीशपाल को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में रवींद्र छुट्टी ने बताया कि उसे छुट्टी नहीं मिल रही थी। वह सैलरी को लेकर भी संतुष्ट नहीं था। आज वह बैंक में मैनेजर को मारने की मंशा से ही पहुंचा था। उसने दोस्त शीशपाल को बैंक के गेट पर खड़ा कर दिया था।

गाजियाबाद ग्रामीण जोन के पुलिस उपायुक्त सुरेन्द्र नाथ तिवारी ने बताया-

” पंजाब एंड सिंध बैंक में तैनात गार्ड की बंदूक बैंक में ही जमा थी। गार्ड ने वहीं से बंदूक वापस लेकर बैंक मैनेजर अभिषेक को गोली मार दी। दोनों के बीच कहासुनी हुई थी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     छुट्टी नहीं देने पर बैंक मैनेजर की हत्याः ऑफिस के अंदर गार्ड ने सीने में गोली मारी, राइफल लेकर भागा     |     सदर एसडीएम प्रतापगढ़ नैन्सी सिंह को अपने ही आदेश का अनुपालन कराने में पसीना छूट रहा है; पेशकार नहीं दे रहा है, तहरीर     |     बच्ची की हत्या, न्यूड लाश खेत में दफनाई: पड़ोसी ने रेप के बाद दबाया गला, भीड़ ने घर फूंकने की कोशिश की     |     प्यार के लिए की बगावत, जेल से प्रेमी को छुड़ा लाई, 9 महीने की बच्ची बनी मां की शादी की गवाह; गजब है कहानी     |     7 साल तक रेप, दूसरी शादी: अब टीचर ने छात्रा को तीसरी मंजिल से फेंका; दिल दहला देगी कहानी     |     माँ की क्रूरता : 2 साल के मासूम को मां ने बेलन से पीटा, मार-मार कर शरीर कर दिया लाल, मौत     |     150 बिजली पोल टूटे, 25 ट्रांसफॉर्मर ठप, 16 गांवों में पसरा अंधेरा;आंधी-बारिश ने कैसे मचाया कहर?     |     हैवान बना पति: डंडे-धारदार हथियार से कर दी पत्नी की हत्या, विवाद के बाद चेहरे पर किए कई वार, आरोपी फरार     |     नहीं बढ़ेगा प्रधानों का कार्यकाल, जुलाई के पहले हो जाएंगे प्रदेश में पंचायत चुनाव     |     प्रतापगढ़ के युवक की लखनऊ में बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या,घटना से गांव में हड़कंप     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000