हॉस्टल में 5 घंटे किशोरी से हैवानियत:प्राइवेट पार्ट में मिले चोट के निशान, फरार आरोपियों की तलाश में लगी चार टीमें

एक छोटे से कागज पर पता और मोबाइल नंबर लिखकर कथित भाई से मिलने आई वाराणसी की किशोरी से कानपुर के मंधना के हॉस्टल में गैंगरेप हुआ। तीन आरोपियों ने दरिंदगी की हदें पार कर दी। दरिंदों ने उसे हॉस्टल के कमरे में 5 घंटे तक बंधक रखा और हैवानियत की। उसके शरीर को नोच-खरोंच डाला। सूत्रों के मुताबिक, मेडिकल रिपोर्ट में उसके प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के अन्य हिस्सों में चोट के निशान मिले हैं।

यह था पूरा मामला…

वाराणसी की रहने वाली किशोरी मंगलवार रात अपने कथित भाई से मिलने मंधना बाजार पहुंची थी। कागज पर उसने पता और मोबाइल नंबर लिख रखा था। कथित भाई ने मोबाइल बंद कर दिया, जिससे किशोरी मंधना में ही भटकती रही। इधर-उधर भटकने के बाद रात 12 बजे मंधना चौराहा पहुंची, जहां लॉज दिलाने के बहाने रात एक बजे तीन युवक उसे एक हॉस्टल में लेकर पहुंचे और उसके साथ गैंगरेप किया।

सुबह करीब 6 बजे हॉस्टल में ही रहने वाले एक युवक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी को मुक्त कराया और तीनों आरोपियों की पहचान मंधना के बहलोलपुर निवासी पदम त्रिपाठी, बगदोधी बांगर निवासी निहाल सिंह और नितेश दुबे उर्फ बिल्लू के रूप में की थी। पदम को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया था, जबिक दो आरोपी फरार हैं।

बुधवार रात को उर्सला में किशोरी का मेडिकल कराया गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक किशोरी के चेहरे समेत शरीर के अन्य हिस्सों में चोट के निशान मिले हैं। उधर, फोरेंसिक टीम ने भी कमरे से साक्ष्य जुटाए थे। जिन्हे परीक्षण के लिए लैब भेजा जा रहा है।

एसीपी आशुतोष कुमार ने बताया कि किशोरी के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है, जल्द ही एक टीम वाराणसी भेजी जाएगी। गिरफ्तार आरोपी पदम को जेल भेज दिया गया है। फरार आरोपियों नितेश और निहाल की तलाश में पुलिस की चार टीमें दबिश दे रही हैं।

किशोरी बोली–पिता अक्सर डांटते है, साथ नहीं रहना

किशोरी ने पूछताछ में बताया था कि उसके माता-पिता नहीं हैं और न ही कोई भाई बहन हैं। किशोरी ने पुलिस शुरुआत में दो से तीन घंटे इधर उधर की कहानी बताई थी। पहले गोरखपुर फिर लखनऊ और अंत में वाराणसी की रहने वाली बताई थी। इसी के चलते पुलिस लगातार उससे पूछताछ कर रही थी।

गुरुवार को किशोरी ने अपना और पिता का सही नाम पुलिस को बताया। उसने बताया कि घर में माता-पिता के साथ ही दो छोटे भाई बहन भी हैं। पिता अक्सर डांटते हैं, इसलिए वह उनके साथ नहीं रहना चाहती है। वह वन स्टॉप सेंटर में रहने को तैयार है।

 

आरोपी की तलाश में बिकरू तक दबिश

गैंगरेप में आरोपी पदम को पुलिस ने मौके से ही गिरफ्तार कर लिया था। फरार आरोपित निहाल सिंह, नितेश दुबे उर्फ बिल्लू की तलाश में पुलिस की चार टीमें लगी हैं। निहाल का पुश्तैनी गांव बिकरू के पास बोझा गांव में है, जबकि वर्तमान में वह मंधना में रह रहा है। ननिहाल बिकरू से सटे गांव भीटी में है, जबकि तीसरा आरोपी नितेश दुबे बिहार का रहने वाला है। वह निहाल के घर कई सालों से रह रहा है। घटना के बाद दोनों एक साथ निकले हैं।

पुलिस की टीम ने बोझा से लेकर भीटी बिकरू तक छापेमारी की है। घटना के बाद से दोनों अपना मोबाइल बंद करके फरार हैं, पुलिस सुराग नहीं लगा सकी है। दोनों के नंबरों को सर्विलांस पर लिया गया है। बिठूर इंस्पेक्टर अशोक कुमार सरोज ने बताया कि आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। घटना वाली रात 12 बजे जिन नंबरों से आरोपियों ने संपर्क किया, उनसे जानकारी जुटाई जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000