BSF जवान की हत्या: भाई की पत्नी बोली-रात को हुआ धमाका , 12 घंटे चारपाई पर पड़ा रहा शव

मेरठ के गंगानगर थानाक्षेत्र में धनपुर निवासी 36 वर्षीय नैन सिंह का सिर में गोली लगा शव मिला। परिवार में कुल 10 लोग हैं। वारदात के दौरान नैन सिंह के छोटे भाई की पत्नी प्रियंका और दो बच्चे मौजूद थे। प्रियंका का कहना है कि उसे देर रात दो बजे बक्सा गिरने जैसी आवाज आई थी। उसने कमरे से बाहर आकर देखा लेकिन कुछ नहीं दिखा तो वह फिर से सो गई। गरीब सिंह का कहना है कि नैन सिंह की पत्नी कोमल विवाद के चलते दो साल से अलग मेरठ में रहती है। 12 वर्षीय बेटी यशिका और सात साल के बेटे आयुष को तीन दिन पहले ही पिता नैन सिंह फाजलपुर में नाना के यहां छोड़कर आए थे। छोटा भाई प्रदीप भी बीएसएफ में जैसलमेर में तैनात है। वह भी शुक्रवार सुबह को ड्यूटी के लिए चले गए।

छोटा भाई जोनी मोदीनगर में मजदूरी करने गया था। मां विमला मेरठ में रह रही शादीशुदा बेटी अंजू से मिलने चली गईं थीं। पिता गरीब सिंह एक किसान के यहां सरसों इकट्ठा करने चले गए। शुक्रवार की रात वारदात के समय केवल प्रदीप की पत्नी प्रियंका अपने बच्चों दक्षु और गोरा के साथ कमरे में सोई थी। प्रियंका ने पुलिस को बताया कि बराबर वाले कमरे में जेठ नैन सिंह सोए थे। शनिवार दोपहर दो बजे तक कमरे में हलचल न होने पर उसने गली से बच्चों को बुलवाकर दिखवाया। 12 घंटे से ज्यादा तक नैन सिंह का शव कमरे में पड़ा रहा। घटनास्थल की जांच कर रहे सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि नैन सिंह के सिर में गोली .315 बोर की गोली लगी है। महेश व उसकी पत्नी से पूछताछ की जा रही है। घटना का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।

2012 में बीएसएफ में हुए भर्ती

पिता गरीब सिंह के मुताबिक नैन सिंह सन 2012 में बीएसएफ में सिपाही भर्ती हुए थे। 2013 में फाजलपुर निवासी कोमल से उनकी शादी कर दी। दोनों के दो बच्चे 12 वर्षीय यशिका नौवी कक्षा और 7 वर्षीय बेटा दूसरी कक्षा में पढ़ते हैं। विवाद के चलते कोमल मेरठ में अपने मायके से अलग रहने लगी। दोनों बच्चे पिता के पास थे। पेपर खत्म होने पर बच्चों ने नानी के यहां जाने की जिद की। तीन दिन पहले नैन सिंह बच्चों को फाजलपुर नाना के यहां छोड़ आया। उनका छोटा भाई प्रदीप भी 2015 में बीएसएफ में भर्ती हुआ था। उनकी तैनाती जैसलमेर में है। अविवाहित छोटा बेटा जोनी मोदीनगर में रहकर मजदूरी करता है।

पड़ोसी हैं झगड़ालू

पीड़ित पिता गरीब सिंह के मुताबिक पड़ोसी महेश व उसके बेटे खनन का काम करते हैं। इनकी कई जेसीबी, डंपर और ट्रैक्टर हैं। पीड़ित के मुताबिक कई साल पहले एक बीघा जमीन के पास आरोपी पड़ोसी महेश व उसके बेटों ने जबरन रास्ता बंद कर दिया था। बाद में विवाद खत्म हो गया था। होली पर फिर से विवाद हुआ।

आरोप लगाया कि महेश व उसके परिवार के लोगों ने अपनी दोमंजिला छत से उनके घरों में पथराव किया और फायरिंग हुई। उस वक्त महेश के बेटा ने गोली मारने का ऐलान किया था। घटना में कई घायल भी हुए। गरीब से इंचौली पुलिस पर आरोप लगाया कि जब उनका बेटा जोनी तहरीर देने थाने गया तो वहां एसआई ने गाली देते हुए थप्पड़ मारकर भगा दिया। पिता का कहना है कि अगर पुलिस उस समय कार्रवाई करती तो मेरा बेटा आज जिंदा होता।

पुलिस कई बिंदुओं पर कर रही जांच

पुलिस ने नैन सिंह का मोबाइल व अन्य सामान कब्जे में ले लिया है। पिता ने बताया कि पड़ोसी अपनी दो मंजिला छत से सीडी लगाकर उनकी छत पर पहुंचे और गोली मार दी। वहीं दो वर्षों से विवाद के चलते पत्नी कोमल बच्चों को भी छोड़कर अकेले अलग क्यों रह रही थी। वहीं, घटना के समय केवल नैन सिंह और दूसरे कमरे में प्रियंका ही मौजूद थे। पुलिस मोबाइल लॉकेशन की भी इस मामले में जांच कर रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000