शनिदेव चौकी इंचार्ज संदीप तिवारी को मिली महेशगंज थाने की कमान
प्रतापगढ़। महेशगंज जिस थाने पर थाना प्रभारी राधे बाबू ने ब्राह्मण समाज पर अशोभनीय टिप्पणी किया और उन्हें लाइन हाजिर होना पड़ा, अब उसी महेशगंज थाना का इंचार्ज एक ब्राह्मण को बनाकर एसपी प्रतापगढ़ ने अच्छा संदेश दिया।शनिदेव चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक संदीप त्रिपाठी को महेशगंज थाने की कमान मिली है। महेशगंज थाना में दरोगा संदीप तिवारी बतौर थाना प्रभारी पहली पोस्टिंग है।
संदीप तिवारी साल- 2015 बैच के उप निरीक्षक हैं। दरोगा संदीप तिवारी काफ़ी मेहनती और कुशल उप निरीक्षक हैं। अपने शानदार कार्यों से जीता कप्तान का भरोसा। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के नेतृत्व में कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त बनाएं रखने के उद्देश्य से निरंतर पुलिस विभाग के पेंच कसे जा रहे हैं। महेशगंज थाने के इंचार्ज राधे बाबू द्वारा विभागीय गरिमा के उल्लंघन एवं ब्राह्मण समाज के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर हुआ एक्शन।
इससे पहले दरोगा संदीप तिवारी चिलबिला चौकी इंचार्ज के पद पर रहते हुए अपने कार्यों से आम जनमानस का भरोसा जीता था। काफ़ी समय से देल्हूपुर थाने की शनिदेव चौकी पर तैनात रहे। जनपद के तेज़ तर्रार उप निरीक्षक में संदीप कुमार तिवारी का नाम शुमार है। जाति विशेष को लेकर टिप्पणी विवाद के बाद में हटाए गए थाना प्रभारी महेशगंज इंस्पेक्टर राधे बाबू के बाद संदीप तिवारी को मिली महेशगंज थाने की ज़िम्मेदारी।