अदालत के आदेश को भी आरएसएस के तथाकथित प्रचारक आलोक पाण्डेय ने बताया फर्जी, मौके पर पहुंचकर फिर मचाया उत्पात 

अदालत के आदेश को बताया फर्जी और काम रुकवाने पहुँचा तथाकथित आरएसएस प्रचारक आलोक पाण्डेय…

उक्त जमीन के लिए पूर्व में विवाद करने पर पति और पत्नी पर कंधई थाने में दर्ज हो चुका मुकदमा… 

प्रतापगढ़। बैनामा धारक और शून्य हो चुके एग्रीमेंट के बल पर आलोक पाण्डेय और उनकी पत्नी पूजा मिश्रा के बीच विवाद बढ़ता देख जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने कराये जा रहे निर्माण कार्य को रोकवा दिया था। इस बीच बैनामा धारक अभय प्रताप सिंह आदि बनाम हरी प्रकाश पाण्डेय आदि का एक मुकदमा सिविल सूट संख्या-1041/2026, न्यायालय अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन) कक्ष संख्या- 28, प्रतापगढ़ के यहाँ वाद योजित करके प्रतिवादी हरी प्रकाश पाण्डेय आदि को वादी के निर्माण कार्य में दखल देने से मना कर दिया। उक्त आदेश दिनांक- 13/05/2026 को पारित किया गया।

जनपद की पट्टी तहसील के तरदहा गांव में जानबूझकर विवादित जमीन बनाकर पेट्रोल पंप के निर्माण में अदालत के स्पष्ट आदेश के बावजूद प्रतिवादी पक्ष से आलोक पाण्डेय आज अदालत के आदेश को फर्जी करार देते हुए पेट्रोल पम्प के निर्माण कार्य को रोकने मौके पर पहुँच गये और पुनः वादी मुकदमा अभय प्रताप सिंह से विवाद करने लगे, तभी वादी मुकदमा पुलिस को सूचना दिया और मौके पर पुलिस पहुंचकर अदालत के आदेश की अवमानना करने वाले आलोक कुमार पाण्डेय को मौके से हटा दिया और हिदायत दिया कि यदि वह फिर से ऐसी गलती करते हैं तो उनके विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जायेगी

जिस भूमि का विवाद है, उसकी गाटा संख्या- 103 है। जिसका सम्पूर्ण रकबा- 1.083 हेक्टेयर है, जिसमें से 3600 वर्ग मीटर का बैनामा अभय प्रताप सिंह द्वारा दिनांक- 18.08.2025 को लिया गया, जिसमें एग्रीमेंट धारक इंदु प्रकाश पाण्डेय गवाह हैं जो आलोक पाण्डेय के सगे चाचा हैं। उक्त बैनामे की दाखिल खारिज भी हो गई है। ब्यवसायिक कार्य हेतु जमीन को भूमिधरी से कामर्शियल कराने के लिए SDM पट्टी की कोर्ट से धारा- 80 की कार्यवाही भी हो चुकी है। पेट्रोल पम्प स्थापित करने के लिए राजस्व विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा NOC भी जारी हो गई है और भूमि पर बाउंड्री वाल का निर्माण भी हो गया है।

फिर इतना सब होने के बाद अचानक आलोक पाण्डेय के द्वारा जमीन को विवादित करना का एक ही मकशद दिखता है कि वह अभय प्रताप सिंह से वास्तव में धनादोहन करना चाहते हैं। उक्त जमीन पर जियो के पेट्रोल पम्प का निर्माण कार्य कई महीने से चल रहा था। बैनामा धारक अभय प्रताप सिंह से तथाकथित प्रचारक आलोक पाण्डेय की डील भी हुई थी। परंतु डिमांड अधिक बढ़ जाने की वजह से मामले में नया मोड़ आ गया। आरएसएस के तथाकथित प्रचारक आलोक पाण्डेय काम रोक कर अपनी डिमांड पूरी करने की जिद पर उतारू हैं। इसलिए दोनों पक्ष आमने-सामने आ जाते हैं और मौके पर हंगामे की स्थिति बन जाती है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000