उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़ प्रतापगढ़ में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन:पहले दिन 2758 अनुपस्थित, आज 11 हजार परीक्षार्थी शामिल होने की उम्मीद By Pratibha Rajdar Last updated Jun 9, 2026 228 प्रतापगढ़ में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन आज आयोजित किया जा रहा है। जिले के 17 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा दो पालियों में संपन्न हो रही है, जिसमें करीब 11 हजार परीक्षार्थियों के शामिल होने की उम्मीद है। परीक्षा के पहले दिन 2758 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे थे। कुल तीन दिनों में 33 हजार से अधिक परीक्षार्थियों के शामिल होने का अनुमान है। परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। सुबह 8 बजे से ही कड़ी चेकिंग के बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया जा रहा है। ड्यूटी पर तैनात शिक्षकों के पहचान पत्र की भी जांच की जा रही है और उनके मोबाइल फोन जमा कराए जा रहे हैं। शहर के एमडीपीडी परीक्षा केंद्र के बाहर अभ्यर्थियों की लंबी कतारें देखी गईं। कई परीक्षार्थी देर रात ही ट्रेन, बस और निजी वाहनों से परीक्षा केंद्रों के पास पहुंच गए थे। प्रशासनिक अधिकारी लगातार परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। समाचार 228 Share