साधु की हत्या का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर, फायरिंग में एसओजी टीम का सिपाही भी घायल

घूरेटोला मोहल्ले में साधु की चाकू से गोदकर की गई हत्या की घटना में फरार ईनामिया मुख्य आरोपी के सीने और माथे पर गोली लगने से पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया। फायरिंग में एसओजी का सिपाही घायल होने के साथ उपनिरीक्षक के बुलेट प्रूफ जैकेट में गोली लगी है। सिपाही का इलाज चल रहा है। एसपी ने फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे जांच की। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला घूरे टोला निवासी साधु मिलनदास (35) की नौ जून को चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी।

बड़े भाई वीरेंद्र ने पांच ज्ञात और तीन अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें चार आरोपी जेल जा चुके हैं। मुख्य आरोपी पूर्वियाटोला निवासी इजराइल उर्फ इसराइल  और दरगाह शरीफ मोहल्ला निवासी शानू फरार हो गए थे। दोनों पर पुलिस ने एक-एक लाख का इनाम घोषित किया था। एसपी जयप्रकाश सिंह ने बताया कि रविवार रात 3:40 बजे बांगरमऊ पुलिस और एसओजी टीम आगरा एक्सप्रेसवे के हवाई पट्टी सर्विस रोड पर संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी।

तभी मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली की नौ जून की गई साधु मिलनदास की हत्या के मुख्य आरोपियों में शामिल हत्यारोपी इसराइल उर्फ इजराइल अपने किसी साथी के इंतजार में बांगरमऊ कोतवाली के ताजपुर अंडरपास के पास  खड़ा है। एसओजी और कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच घेराबंदी की। हत्यारोपी से आत्मसमर्पण के लिया कहा। लेकिन वह आत्मसमर्पण न कर पुलिस टीम पर फायर कर दिया। एक गोली उप निरीक्षक न्यूटन कुमार सिंह के बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी।

दूसरी गोली एसओजी के आरक्षी विकास भदोरिया के बाएं हाथ में लगी। इससे वह घायल हो गए। आत्मरक्षा में पुलिस को भी गोली चलानी पड़ी। गोली इसराइल के सीने और माथे पर लगने से घायल हो गया। स्वास्थ्य केंद्र ले जाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घायल सिपाही का इलाज चल रहा है। मौके से पुलिस को चाकू, तमंचा, दो खोखा कारतूस बरामद हुए हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस दौरान एएसपी अखिलेश सिंह, सीओ संतोष सिंह, एसओजी प्रभारी जयप्रकाश यादव, कोतवाल अखिलेश पांडेय टीम के साथ मौजूद रहे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |     सिर से उठा पिता का साया, मां ने की बेचने की कोशिश, सहारा देने के नाम पर गैंगरेप, फिर नहर में फेंका     |     लखनऊ में डबल मर्डर से सनसनी: होमगार्ड ने पत्नी और तलाकशुदा बेटी की गला घोंटकर की हत्या     |     यूपी में पंचायत चुनाव पर कोर्ट ने क्या सुनाया फैसला, डेढ़ घंटे की सुनवाई के बाद कल 12 बजे खुलेगा राज     |     पोता बना हैवान:हंसिया के वार से दादी की हत्या, पुलिस से बोला- हम पर कुछ सवार हो गया था     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000