डीएम के एक औचक निरीक्षक ने बदल दिया विनियमित क्षेत्र दफ्तर का पता... उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़ प्रतापगढ़ कलेक्ट्रेट में वर्षों से संचालित विनियमित क्षेत्र को भी मिला बेहतरीन दफ्तर By Ramesh Tiwari Rajdar Last updated Jun 23, 2026 75 अब सिंचाई विभाग के डाक बंगले में विनियमित क्षेत्र के दफ्तर का होगा संचालन… जिलाधिकारी प्रतापगढ़ अभिषेक पाण्डेय के औचक निरीक्षण से बदल गई विनियमित क्षेत्र दफ्तर की तक़दीर। अवर अभियंता उमेश यादव की मूल तैनाती सुल्तानपुर जनपद में है। प्रतापगढ़ जनपद में सिर्फ दो दिन ही बैठने का बना रखा है, शेड्यूल। कभी-कभी शनिवार को भी नहीं आते हैं, अवर अभियंता। सिर्फ मानचित्र स्वीकृत कराने एवं अपना हिस्सा लेने के लिये पहुँच जाते हैं, अवर अभियंता। प्रतापगढ़ जनपद में स्थाई अवर अभियंता की है, आवश्यकता। हालाँकि एक लिपिक और एक अवर अभियंता के भरोसे संचालित है, विनियमित क्षेत्र का दफ्तर। एक अदद चपरासी तक की नहीं है, ब्यवस्था। नोटिस तामीला तक के लिये नहीं है, विभाग के पास ब्यवस्था। प्राइवेट आदमी के भरोसे चलाया जा रहा है, कार्य। आउट सोर्सिंग से यदि एक ऑपरेटर और एक नोटिस तामीला करने वाले की ब्यवस्था जिलाधिकारी प्रतापगढ़ महोदय द्वारा कर दी जाती तो वास्तव में विनियमित क्षेत्र के दफ्तर में रौनक आ जाती। समाचार 75 Share