संगम इंटरनेशनल स्कूल की पूर्व छात्रा श्रद्धा पांडेय ने बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में किया टॉप, कुल 593 अंक हासिल कर किया विद्यालय का नाम रोशन
वर्तमान में उत्तर प्रदेश में असिस्टेंट कमिश्नर (वाणिज्य कर) के पद पर तैनात हैं, श्रद्धा पाण्डेय

आत्मविश्वास ही सफलता की वास्तविक कुंजी है – श्रद्धा पाण्डेय
प्रतापगढ़। “सफलता कदम चूमती है” एक बेहद लोकप्रिय प्रेरक विचार है। इसका सीधा अर्थ है कि जो लोग कठिनाइयों से नहीं डरते और अपने सपनों को पूरा करने का साहस रखते हैं, उन्हें मंजिल जरूर मिलती है। ये भी कह सकते हैं कि सफलता उन लोगों के कदम चूमती है, जो कठिनाइयों के बावजूद अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते रहते हैं।
यह सच है कि सफल ब्यक्ति के साथ अचानक बहुत सारे लोग उसकी सफलता से प्रभावित होकर उसके आगे और पीछे खड़े हो जाते हैं, परन्तु असफल ब्यक्ति का तब तक लोग उपहास उड़ाते हैं, जब तक वह सफल नहीं हो जाता। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) का परिणाम आया तो उस परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए जो छात्रा ने टॉप किया, वह यूपी के प्रतापगढ़ जनपद से है, जिसका नाम श्रद्धा पांडेय है।
जनपद प्रतापगढ़ और अपने माता-पिता सहित परिवार का नाम रोशन करने वाली श्रद्धा पांडेय संगम इंटरनेशनल स्कूल की पूर्व छात्रा है। इस सफलता में शिक्षण संस्थान का बहुत बड़ा योगदान होता है। शिक्षण संस्थान भी स्वयं को गौरवान्वित महसूस करता है। श्रद्धा पांडेय, जो इस वक्त उत्तर प्रदेश में असिस्टेंट कमिश्नर (वाणिज्य कर) के पद पर तैनात हैं। उसने बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप किया है।
श्रद्धा पांडेय ने कुल 593 अंक हासिल किए हैं। यह उपलब्धि न केवल उनके अथक परिश्रम, समर्पण और लगन का परिणाम है, बल्कि यह संगम इंटरनेशनल स्कूल की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, संस्कार और मार्गदर्शन का भी प्रतिफल है। इस बेहद खास उपलब्धि पर संगम इंटरनेशनल स्कूल के सचिव दिनेश कुमार गुप्ता, प्रधानाचार्य संजय कुमार शर्मा, कोऑर्डिनेटर विपिन कुमार सिंह सहित सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने श्रद्धा पांडेय को उसकी इस उपलब्धि पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं एवं उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
प्रधानाचार्य, कोऑर्डिनेटर सहित सीनियर शिक्षकों ने श्रद्धा के आवास पर जाकर उन्हें अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर बधाई दी। श्रद्धा पांडेय के पिता संतोष पांडेय वकील होने के साथ किसान भी हैं। माता सुनीता पांडेय गृहिणी हैं। माता-पिता के संस्कार और मार्गदर्शन ने श्रद्धा की इस सफतता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। शिक्षण संस्थान ने श्रद्धा पाण्डेय की इस सफलता पर उसके आवास जाकर सम्मान किया गया और उसे ढेर सारी शुभकामनाएं दी। संगम इंटरनेशनल स्कूल के सचिव दिनेश कुमार गुप्ता ने कहा कि हमें और हमारे शिक्षण संस्थान से जुड़े सभी गुरुजन श्रद्धा पाण्डेय की इस सफलता पर गर्व महसूस करते हैं।