मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत 96 जोड़ों का विवाह पूरे विधि विधान के साथ हुआ सम्पन्न

प्रतापगढ़। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत विधानसभावार कुल 96 जोड़ों का विवाह पूरे विधि विधान के साथ सम्पन्न हुआ जिसमें 68 अनुसूचित जाति, 24 पिछड़ा वर्ग, सामान्य वर्ग के 01 एवं अल्पसंख्यक वर्ग के 03 जोड़ो का विवाह कराया गया। विधानसभा क्षेत्र रामपुर खास के अन्तर्गत ब्लाक लालगंज में 06 जोड़ो, विधानसभा क्षेत्र विश्वनाथगंज के अन्तर्गत विकास खण्ड लक्ष्मणपुर में 22 जोड़ों का विवाह, विधानसभा क्षेत्र पट्टी अन्तर्गत विकास खण्ड पट्टी में 22 जोड़ों का विवाह, विधानसभा क्षेत्र सदर अन्तर्गत विकास खण्ड सण्ड़वा चन्द्रिका में 28 जोड़ो तथा विधानसभा क्षेत्र रानीगंज अन्तर्गत विकास खण्ड परिसर बाबा बेलखरनाथ धाम में 18 जोड़ों का विवाह सम्पन्न हुआ। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम स्थल विकास खण्ड सण्ड़वा चन्द्रिका में मा0 विधायक सदर राजेन्द्र कुमार मौर्य, ब्लाक प्रमुख, खण्ड विकास अधिकारी व जनप्रतिनिधिगण तथा अन्य कार्यक्रम स्थलों पर सम्बन्धित ब्लाक प्रमुख, खण्ड विकास अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण व अन्य सम्भ्रान्त लोग उपस्थित रहकर वर-वधू को आर्शीवाद व प्रमाण देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना गरीब, असहाय एवं निर्धन व्यक्तियों के पुत्रियों के जीवन में खुशहाली लाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही है।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत कन्या के दाम्पत्य के जीवन में खुशहाली एवं गृहस्थी की स्थापना हेतु सहायता राशि रूपये 51000 प्रदान की जाती है जिसमें रूपये 35000 की धनराशि कन्या के बैंक खाते में अन्तरित की जाती है, विवाह संस्कार के लिये आवश्यक सामग्री (कपड़े, बिछिया, चांदी के पायल एवं सात बर्तन) हेतु रूपये 10000 तथा कार्यक्रम के आयोजन हेतु रूपये 6000 की धनराशि व्यय की जाती है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह की जानकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी राजीव कुमार द्वारा दी गयी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000