कोचिंग सेंटरों के बाद अब बिना मानक चल रहे हॉस्पिटलों पर प्रशासन की नजर, बनेगी सूची- होगी कार्रवाई

कोचिंग सेंटर में हुए अग्निकांड के बाद भी प्रतापगढ़ जिला प्रशासन में नहीं है, कोई हलचल…

राजधानी लखनऊ के अलीगंज में कोचिंग सेंटर में हुए अग्निकांड के बाद प्रदेश सरकार और प्रशासन ने सुरक्षा मानकों को लेकर सख्ती शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि अब बिना मानक, बिना अनुमति और नियमों के विपरीत चल रहे कोचिंग सेंटर या अस्पतालों के संचालन पर रोक लगाई जाए।

इसी क्रम में प्रदेश के सभी जनपदों में भी प्रशासन ने पहले चरण में बिना मानकों के संचालित हो रहे कोचिंग सेंटरों पर कार्रवाई करते हुए दो दर्जन से अधिक कोचिंग संस्थानों की जांच की थी और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कई सेंटरों को सील किया गया था। अब प्रशासन की नजर शहर में संचालित हो रहे ऐसे अस्पतालों पर है, जो कथित तौर पर मानकों की अनदेखी कर संचालित किए जा रहे हैं।

होटल गोयल रेजीडेंसी में साल-2015 में हुए भीषण अग्निकांड में 10 लोगों ने जान गंवाई थी और 2 दर्जन से अधिक लोग हुए थे, मरणासन्न…

सूत्रों के अनुसार प्रशासन द्वारा ऐसे अस्पतालों की सूची तैयार की जा रही है जो बिना पंजीकरण, आवासीय भवनों में, बेसमेंट में या निर्धारित मानकों के विपरीत संचालित हो रहे हैं। जांच के बाद दोषी पाए जाने वाले अस्पतालों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि शहर के कुछ क्षेत्रों में बेसमेंट, जो पार्किंग और अन्य उपयोग के लिए निर्धारित होते हैं, वहां भी चिकित्सा गतिविधियां संचालित किए जाने की शिकायतें सामने आई हैं।

ऐसे स्थानों पर मरीजों और तीमारदारों की आवाजाही से सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं कई आवासीय परिसरों में अस्पताल संचालन को लेकर स्थानीय लोग भी अब खुलकर सामने आने लगे हैं। लोगों का आरोप है कि अस्पतालों में आने वाली भीड़, वाहनों की पार्किंग और लगातार आवाजाही के कारण आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

होटल शशांक और होटल गोयल रेजीडेंसी सहित आधा दर्जन बिल्डिंस के ध्वस्तीकरण का आदेश हुआ था, किसी पर नहीं हुई कोई कार्रवाई…

कई जगह अस्पताल संचालकों द्वारा पार्किंग की व्यवस्था अपने परिसर में करने के बजाय सड़कों पर वाहन खड़े कराए जाने की शिकायतें भी सामने आई हैं। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे अस्पतालों की जांच कराई जाए और यदि कोई अस्पताल नियमों का उल्लंघन करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

अब देखना होगा कि प्रशासन की जांच में कितने अस्पताल मानकों पर खरे उतरते हैं और कितनों पर कार्रवाई की गाज गिरती है। लखनऊ की घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उठे सवालों के बीच प्रदेश के एनी जनपदों में भी प्रशासन की यह कार्रवाई आम लोगों की सुरक्षा के लिहाज से अहम मानी जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिस्टम ही नहीं चाहता कि जनता की समस्या का समाधान समय पर हो जाये, अपनी पूँछ बनाये रखने के लिए की गई है, ऐसी ब्यवस्था     |     सीएम योगी ने सपा के प्रमुख अस्त्र पीडीए को लेकर अखिलेश यादव पर बोला तीखा हमला, कहा-पीडीए में पी का मतलब पिछड़ा और पंडित के बाद अभी पाकिस्तान भी होगा     |     दिवाली-छठ पर पूर्वांचलियों को बड़ा तोहफा, दिल्ली से यूपी-बिहार के 24+ शहरों के लिए चलेंगी लग्जरी वोल्वो बसें     |     मां-बाप के अरमानों का कत्ल: जिस बेटी को दुल्हन बनते देखना था, उसकी खून से सनी मिली लाश     |     थप्पड़ कांड के बाद फिर घिरे SSP, सपा नेता बोले-चैंबर में लात-घूंसों से पीटा, अखिलेश ने उठाई जांच की मांग     |     यूपी के प्रतापगढ़ वाले प्रदीप कुमार गोयल की आज भी नहीं हुई जमानत, आपराधिक पृष्ठभूमि देखकर न्यायालय ने जमानत प्रार्थना-पत्र कर दिया, निरस्त     |     विधायक के साथ डीएम आवास पहुँची सौरभ विश्वकर्मा की विधवा, डेढ़ बीघे जमीन का मिला कागजात     |     रिटायर्ड फौजी जीजा ने मेडिकल स्टोर संचालक साले को उसके घर के सामने मारी गोली, हुई मौत     |     पत्नी के प्राइवेट पार्ट में करंट लगाकर हत्याः मायके की जमीन बेचने से किया था इनकार, पति ने हाथ-पैर बांधकर मार डाला     |     राम मंदिर चढ़ावा चोरी: SIT जांच में चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन चिट, टीम ने शासन को सौंपी रिपोर्ट     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000