यूपी में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर का मर्डर: चेहरा, गर्दन, छाती-हाथ पर वार,पति ने घटना को दिया अंजाम

मेरठ के सरूरपुर के कस्बा हर्रा में शुक्रवार सुबह सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और ब्यूटी पार्लर संचालिका निशा चौहान की उनके पति प्रदीप चौहान ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। बीच-बचाव में आया 17 वर्षीय बेटा देव भी चाकू लगने से घायल हो गया। वारदात के बाद प्रदीप ने खुद को भी चाकू मारकर जान देने की कोशिश की। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने निशा के भाई अंकित की तहरीर पर प्रदीप चौहान, उसके चचेरे भाई विकास और मामा के बेटे राहुल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्लॉट के बैनामे और गली में गेट लगाने को लेकर विवाद हुआ था।इन्फ्लुएंसर निशा का पड़ोस में रहने वाले प्रदीप के चचेरे भाई विकास से गली के रास्ते पर गेट निकलवाने को लेकर विवाद चल रहा था। उसने कई बार एसडीएम और सीओ से इसकी शिकायत की। कई बार वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर वायरल किया लेकिन समाधान नहीं निकला।

आरोप है कि बृहस्पतिवार रात विकास ने अपने मामा के बेटे राहुल के साथ मिलकर अपने घर का तीसरा गेट निशा के ब्यूटी पार्लर के सामने लगवा दिया। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे जब निशा ने नया गेट देखा तो उसका वीडियो बना लिया। तहरीर के अनुसार इसके बाद विकास और राहुल ने प्रदीप को उकसा दिया। इस पर पति-पत्नी के बीच प्लॉट के बैनामे और गेट विवाद को लेकर कहासुनी होने लगी।आरोप है कि इसी दौरान प्रदीप ने आपा खो दिया। वह किचन से चाकू लेकर दौड़ा और निशा को जमीन पर गिराकर उसके चेहरे, गर्दन, छाती व हाथ पर लगभग 10 वार कर दिए। आरोप है कि प्रदीप निशा के शरीर पर उसकी मौत होने तक वार करता रहा। बचाव में आए दंपती के 17 वर्षीय बेटे देव के हाथ में भी चाकू लग गया। पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।हत्या की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक देहात अभिजीत कुमार, क्षेत्राधिकारी आशुतोष कुमार फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल देव को सीएचसी में और प्रदीप को कंकरखेड़ा के लक्ष्य अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई गई है।

गेट लगाने का भी कर रही थी विरोध

हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर निवासी अंकित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 20 वर्ष पहले उनकी बहन निशा की शादी कस्बा हर्रा निवासी प्रदीप चौहान के साथ हुई थी। निशा घर में ही ब्यूटी पार्लर चलाती थीं। पड़ोस में रहने वाले प्रदीप के चचेरे भाई विकास से उनका गली के रास्ते और गेट निकलवाने को लेकर विवाद चल रहा था।उन्होंने कई बार पुलिस और उप जिलाधिकारी से शिकायत की। कई बार वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर वायरल किए लेकिन समाधान नहीं हुआ। हालांकि पुलिस ने प्रदीप और विकास के खिलाफ शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई की थी। निशा ने कुछ दिन पहले भी विकास और उसके मामा के बेटे राहुल पर मारपीट का आरोप लगाया था। आरोप है कि विकास ने शुक्रवार रात पहले से दो गेट होने के बावजूद तीसरा गेट ब्यूटी पार्लर के बराबर लगवा दिया जिसका निशा विरोध कर रही थीं।

137 गज के प्लॉट का शुक्रवार को होना था बैनामा

प्रदीप और निशा ने मैनापूठी गांव में 137 गज का एक प्लॉट 17 लाख रुपये में खरीदा था। शुक्रवार को उसका बैनामा होना था। निशा की बहन का कहना है कि प्लॉट खरीदने में निशा ने 80 प्रतिशत रकम दी थी। इसी वजह से वह प्लॉट अपने नाम कराना चाहती थीं। पुलिस के अनुसार इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ

 

 

 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |     सिर से उठा पिता का साया, मां ने की बेचने की कोशिश, सहारा देने के नाम पर गैंगरेप, फिर नहर में फेंका     |     लखनऊ में डबल मर्डर से सनसनी: होमगार्ड ने पत्नी और तलाकशुदा बेटी की गला घोंटकर की हत्या     |     यूपी में पंचायत चुनाव पर कोर्ट ने क्या सुनाया फैसला, डेढ़ घंटे की सुनवाई के बाद कल 12 बजे खुलेगा राज     |     पोता बना हैवान:हंसिया के वार से दादी की हत्या, पुलिस से बोला- हम पर कुछ सवार हो गया था     |     100 रुपये के लिए रिटायर्ड टीचर की बेरहमी से हत्या,घटना के बाद इलाके में हड़कंप     |     शादीशुदा गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड को जंगल में बुलाया, पति संग मिलकर कुल्हाड़ी से काट डाला, सिर-धड़ अलग कर जंगल में दफनाया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000