लखनऊउत्तरप्रदेश आप सांसद संजय सिंह की मांग, राम मंदिर ट्रस्ट भंग किया जाए और चंपत राय को गिरफ्तार किया जाए By Pratibha Rajdar Last updated Jul 6, 2026 533 आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने लखनऊ में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए श्रीराम मंदिर ट्रस्ट को भंग करने की मांग की और कहा कि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने सोमवार को प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए एक बार फिर ट्रस्ट की ओर से खरीदी गई जमीनों को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट की ओर से बाजार रेट से बहुत बढ़े हुए दामों पर जमीनें खरीदी गईं। उन्होंने कहा कि एक करोड़ 73 लाख की जमीन को 29 करोड़ 67 लाख में खरीदा गया। अयोध्या में जमीनों की खरीद में बहुत बड़ा घोटाला किया गया है। संजय सिंह इसके पहले भी चंपत राय पर गंभीर आरोप लगा चुके हैं। आप सांसद ने एसआईटी को जमीन घोटाले से संबंधित सबूत भी सौंपे। राजनीती 533 Share