अंगूठी गुम हुई तो हैवान बना पति, शीशे के टुकड़े से की पत्नी की हत्या, पुलिस ने चिता से उतरवाया शव
मेरठ के टीपी नगर थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद ने रविवार देर रात खौफनाक रूप ले लिया। अंगूठी गुम होने को लेकर हुए विवाद के दौरान पति पर पत्नी की हत्या करने का आरोप है। घटना के बाद परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे, लेकिन महिला के भाई की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चिता से शव उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
अंगूठी गुम होने पर बढ़ा विवाद
शीशे के टुकड़े से गले पर हमला करने का आरोप
पुलिस के अनुसार विवाद के दौरान सुरेश ने गुस्से में पत्नी को धक्का दिया, जिससे वह ड्रेसिंग मेज से टकरा गई और वहां लगा शीशा टूट गया। आरोप है कि इसके बाद सुरेश ने टूटे हुए शीशे का टुकड़ा उठाकर विमलेश के गले पर वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल विमलेश को परिजन अस्पताल ले गए, जहां से उन्हें दूसरे अस्पताल के लिए भेजा गया, लेकिन रास्ते में उनकी मृत्यु हो गई।
भाई के संदेह पर रुका अंतिम संस्कार
घटना के बाद परिजन बिना किसी कानूनी प्रक्रिया के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान महिला के भाई विनोद को संदेह हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही टीपी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और चिता से शव उतरवाकर परीक्षण के लिए भेज दिया।