‘कातिल पत्नी’: दूध में दीं नींद की गोलियां, फिर प्रेमी संग घोंटा गला, पति का शव फंदे पर टांगा

इटावा जिले मे मार्च में आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े जाने के बाद पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर खाैफनाक साजिश रची। पहले पति को दूध में नींद की गोलियां मिलाकर बेहोश किया फिर प्रेमी के साथ मिलकर अंगोछे से गला कसकर माैत के घाट उतार दिया। इसके बाद हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए शव को पंखे पर टांग दिया।  पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि के बाद मामला खुला। फिलहाल दोनों पुलिस की गिरफ्त में हैं। यह वाकया है सिविल लाइन थाना क्षेत्र के तोड़ा गांव का।

घर में पंखे से लटका मिला शव

पुलिस के मुताबिक रविवार रात करीब 1:30 बजे आनंद राजपूत उर्फ महबूब (35) का शव घर में पंखे से लटका मिला। मृतक के पिता सुघर सिंह राजपूत की तहरीर पर पुलिस ने पत्नी आशिकी देवी (30) और उसके प्रेमी शिवम (24) पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली।

पूछताछ करने पर हत्या की बात कुबूल ली

सिविल लाइन पुलिस, सर्विलांस टीम और फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू की। पूछताछ में पत्नी आशिकी के बयान बार-बार बदलते रहे। इससे पुलिस का शक गहरा गया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने हत्या की बात कुबूल ली। फिर पुलिस ने प्रेमी शिवम को भी गिरफ्तार कर लिया।

पति ने प्रेमी को भिजवाया था जेल

एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आशिकी देवी और उसी के गांव निवासी रिश्ते के भतीजे शिवम के बीच प्रेम संबंध थे। आनंद को भनक लगी तो उसने विरोध किया। मार्च में दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। आनंद ने शिवम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

आनंद से लेना चाहते थे बदला

इससे शिवम को जेल जाना पड़ा। करीब तीन महीने बाद शिवम एक जून को जमानत पर बाहर आया। शिवम ने बताया कि जेल से छूटने के बाद वह और आशिकी आनंद से बदला लेना चाहते थे। दोनों का मानना था कि आनंद के कारण ही उनके संबंध में बाधा आ रही है और उसी की वजह से उसे जेल जाना पड़ा था।

चार दिन पहले लिया नया सिम और कीपैड मोबाइल

एसएसपी ने बताया कि बेहद शातिराना तरीके से दोनों ने हत्या को अंजाम दिया। वारदात से चार दिन पहले शिवम ने आशिकी को कीपैड मोबाइल दिया। इसी फोन से दोनों जुड़े रहे। दोनों आरोपियों की निशानदेही पर अंगोछा, मृतक की सोने की अंगूठी, एंड्रॉयड मोबाइल और हत्या की साजिश में इस्तेमाल कीपैड मोबाइल बरामद किया।

तीन घंटे में पोस्टमार्टम, फॉरेंसिक जांच से उठा पर्दा

पुलिस ने शव का सामान्य पोस्टमार्टम कराने के बजाय दो डॉक्टरों के पैनल से वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम कराया। पूरी प्रक्रिया करीब तीन घंटे तक चली। गले पर मिले संदिग्ध निशानों की फोटो और वीडियो सुरक्षित कर विशेषज्ञ फॉरेंसिक डॉक्टर को परीक्षण के लिए भेजी गईं। तीन घंटे बाद विशेषज्ञों ने गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि की।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हमने अपनी जांच का दायरा और बढ़ा दिया। करीब 10 घंटे की गहन जांच के बाद यह गुत्थी सुलझा ली गई। खुलासे के लिए टीम को दस हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।  -बृजेश कुमार श्रीवास्तव, एसएसपी

ये था पूरा मामला

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के तोड़ा गांव में रविवार रात संदिग्ध हालात में युवक का शव घर के अंदर फंदे पर लटका मिला था। मृतक के परिजन ने पत्नी, उसके प्रेमी समेत अन्य पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पैनल से पोस्टमार्टम कराया था।

ईंट-भट्ठे में पार्टनर के रूप में करता था काम

तोड़ा गांव निवासी आनंद राजपूत उर्फ महबूब (35) प्रॉपर्टी डीलिंग के साथ चौगान गांव स्थित ईंट-भट्ठे में पार्टनर के रूप में काम करता था। उसकी शादी वर्ष 2013 में इकदिल थाना क्षेत्र के नगला जैक निवासी आशिकी से हुई थी। परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटियां छवि (10) और दुर्गा और एक बेटा अभी है।

शव को फंदे से लटका दिया

पिता सुघर सिंह राजपूत ने आरोप लगाया कि रविवार रात करीब 10 बजे आनंद घर लौटा था। बताया कि आनंद रात में घर का गेट खोलकर सोता था। भोर पहर छह लोग घर में घुस आए और उसकी हत्या कर दी। आत्महत्या दिखाने के लिए शव को फंदे से लटका दिया। घटना के वक्त वह घर में दूसरे तल पर सो रहे थे। सोमवार सुबह घटना की जानकारी होने पर परिजन में कोहराम मच गया।

रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया

मृतक के भाई प्रीतम ने बताया कि आनंद को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन का आरोप है कि आनंद की पत्नी का गांव के ही युवक शिवम से प्रेम प्रसंग चल रहा था। करीब तीन माह पहले आनंद ने दोनों को पकड़ लिया था। मामले की शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को जेल भेजा था। रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |     आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन का शिकंजा, 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी     |     डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग, इंस्टाग्राम वीडियो में मारपीट का आरोप; एसडीआरएफ समेत कई टीमें तलाश में जुटीं     |     प्रतापगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप: शिकायत के कई दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR, पीड़ित ने लगाया कार्रवाई में लापरवाही का आरोप     |     आयुष्मान योजना में बड़ा खेल, एक ही परिवार के सदस्यों को बार-बार भर्ती कर निकाले लाखों     |     मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज     |     डेढ़ महीने पहले लव मैरिज अब कत्ल: ‘दुल्हन’ की हत्या कर घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश     |     ‘कातिल पत्नी’: दूध में दीं नींद की गोलियां, फिर प्रेमी संग घोंटा गला, पति का शव फंदे पर टांगा     |     जिला अस्पताल में पैरामेडिकल छात्रा की बेरहमी से हत्या, सिरफिरे छात्र ने चाकू से किए ताबड़तोड़ प्रहार     |     आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिक का दावा,E20 पेट्रोल से नहीं घटता गाड़ियों का माइलेज,इंजन भी सुरक्षित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000