डेढ़ महीने पहले लव मैरिज अब कत्ल: ‘दुल्हन’ की हत्या कर घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश

सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज थाना इलाके के चक मझारी गांव में मंगलवार को एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई। करीब डेढ़ महीने पहले ही प्रेम विवाह करने वाले एक युवक ने पत्नी की हत्याकर शव को घर में दफना दिया और ऊपर से चारपाई डालकर सोता रहा।  हत्या के आरोप से बचने के लिए उसने पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखा दी। मृतका की मां की तहरीर पर पुलिस ने जब उसके घर की जांच की तब सच्चाई सामने आई। इसके बाद से ही आरोपी पति और परिवार के सदस्य लापता हैं। जानकारी के अनुसार, डुमरियागंज थाना इलाके के चक मझारी गांव निवासी शमशेर (22) पुत्र नीवर मुंबई में मजदूरी करता था। वहां उसका परिचय संतकबीरनगर जिले के दुधारा थाना क्षेत्र के दसया गांव निवासी मजहर से हुई। उसका मजहर के घर आना-जाना शुरू हो गया। इस दौरान उसकी मजहर की बेटी मुफीदन (20) से दोस्ती हो गई। 

दोस्ती प्रेम में बदल गई और एक दिन शमशेर मुफीदन को लेकर अपने गांव आ गया। बाद में दोनों परिवारों की सहमति से 1 जून 2026 को दोनों का निकाह हो गया। बताया जा रहा है कि निकाह के बाद से ही दोनों के रिश्ते में खटास आ गई। आए दिन कहासुनी होने लगी। इसी बीच 13 जुलाई को शमशेर ने डुमरियागंज थाने में पत्नी के 11 जुलाई से लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। मुफीदन के लापता होने की बात उसकी मां सफीदुनिशा को पता चली तो उसने दामाद शमशेर, उसके पिता नीबर व सास खुशबूनिशा के खिलाफ बेटी की हत्या कर शव छिपाने की तहरीर दे दी। मंगलवार शाम करीब तीन बजे पुलिस जांच करने शमशेर के घर पहुंची। घर की तलाशी के दौरान उसके कमरे की कच्ची फर्श पर ताजी लिपाई मिली। संदेह पर वहां खोदाई करवाई गई तो करीब छह फीट नीचे मुफीदन की लाश बरामद हुई।

पत्नी पर करता था शक

बताया जा रहा है कि शमशेर को शक था कि पत्नी फोन पर किसी और से बात करती है। इसी शक ने दोनों के रिश्ते में ऐसी कड़वाहट पैदा कर दी कि बात हत्या तक पहुंच गई।

हत्या के बाद चेहरे पर शिकन तक नहीं

ग्रामीणों ने बताया कि शमशेर ने पत्नी की हत्या कर दी और शव को कमरे में ही दफनाकर आराम से सोता रहा। उसके चेहरे पर कोई शिकन नहीं थी। उसने लाश को घर में ही दफन कर दिया। पुलिस का कहना है कि छह फीट गहरा गड्ढा करके शव दफनाना अकेले व्यक्ति का काम नहीं हो सकता। आशंका जताई जा रही है कि परिवार वालों ने भी इसमें उसकी मदद की होगी। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

जिसके लिए घर-परिवार छोड़ा, उसी ने ले ली जान

संतकबीरनगर जिले के दुधारा थाना इलाके के दसया गांव के रहने वाले मजहर के चार बेटे और दो बेटियां हैं। उनकी बड़ी बेटी मुफीदुन की शमशेर से दोस्ती हो गई और धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ती गईं। साथ जीने-मरने की कसमें खाते हुए उसने शमशेर के साथ घर छोड़ दिया। बाद में दोनों परिवार भी इस रिश्ते के लिए राजी हो गए।

बीते 1 जून को दोनों का निकाह पढ़वाया गया था। कुछ दिन तक सबकुछ ठीक चलता रहा। अचानक रिश्ते में खटास पैदा हो गई। शमशेर को शक था कि मुफीदुन फोन पर किसी से बात करती है। इसे लेकर विवाद शुरू हो गया और जिंदगी में कड़वाहट घुलती गई। जिस शमशेर के लिए मुफीदुन मां-बाप और परिवार को छोड़ आई थी उसी ने उसका कत्ल कर दिया।

लड़की की मां सफीदुनिशा की तहरीर पर शमशेर, उसके पिता और मां के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। शव के पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगा कि उसकी हत्या कब और कैसे की गई। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाई गई है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।-बृजेश वर्मा, सीओ, डुमरियागंज

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000